दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक- राम मंदिर का एक कर्मचारी जिसकी सैलरी 18 हजार रुपये है, उसने डेढ़ करोड़ की जमीन ख़रीद ली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला
मंदिर के कर्मचारी लवकुश मिश्रा के घर से 10-12 लाख रुपए बरामद हुए हैं.
मंदिर ट्रस्ट की तरफ से लवकुश के घर लोग पहुंचे और छिपाया हुआ पैसा अपने साथ ले गए.
खबरों के मुताबिक, लवकुश ने हाल ही में 40 लाख की जमीन भी ली है, उस पर मकान बनवा रहा है.
लवकुश कार मैकेनिक का काम करता था. कुछ महीनों पहले उसकी नौकरी मंदिर ट्रस्ट में लग गई.
गांव वालों के मुताबिक- मंदिर में नौकरी करने के बाद लवकुश पर पैसों की बारिश होने लगी. एक दिन उसने गांव के शराब ठेके पर 50 हजार रुपए उड़ा दिए थे.