Harvard University का इतना भौकाल क्यों है?
- यहां 13 एकेडमिक स्कूल हैं, जो ऑफर करते हैं 3,700 से ज्यादा कोर्स.
- 161 नोबेल पुरस्कार विजेता और 132 पुलित्जर पुरस्कार विजेता हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एलुमनाई (भूतपूर्व छात्र) हैं.
- 161 नोबेल पुरस्कार जीते हैं दुनिया की उन हस्तियों ने जो हार्वर्ड के स्टूडेंट रहे हैं
- जॉर्ज डब्ल्यू बुश और बराक ओबामा जैसे अमेरिका के 8 राष्ट्रपतियों ने हार्वर्ड से पढ़ाई की है.
- अमेरिका ही नहीं दुनियाभर के 23 हेड ऑफ स्टेट, यहीं से पढ़कर निकले हैं.
- अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन हों या एस्ट्रोनॉमर्स बेंजामिन पीयर्स यहीं के प्रोडक्ट हैं.
- यहां की 79 लाइब्रेरियों में 100 से ज्यादा भाषाओं की लगभग 35 लाख किताबें हैं
डॉनल्ड ट्रंप प्रशासन से टकराव के चलते हार्वर्ड यूनिवर्सिटी इन दिनों चर्चा में हैं. ट्रंप प्रशासन ने हार्वर्ड में विदेशी स्टूडेंट्स के एडमिशन पर रोक लगा दी है. जिसे लेकर यूनिवर्सिटी ने बोस्टन की संघीय अदालत में मुकदमा दायर किया था.
[Harvard University, Harvard College, America, USA, Donald Trump]