आदरणीय प्रधानमंत्री श्री
@narendramodi जी के यशस्वी नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्रनिर्माण के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन।
इन 12 वर्षों में भारत ने परिवर्तन की ऐसी ऐतिहासिक यात्रा देखी है, जहां अंत्योदय केवल संकल्प नहीं, बल्कि शासन का मूल मंत्र बना। जन-धन से वित्तीय समावेशन, आयुष्मान भारत से स्वास्थ्य सुरक्षा, पीएम आवास से सम्मानजनक जीवन, उज्ज्वला से मातृशक्ति का सशक्तीकरण, किसान सम्मान निधि से अन्नदाता का सम्मान, और डिजिटल इंडिया से गांव-गांव तक तकनीकी क्रांति, इन पहलों ने करोड़ों भारतीयों के जीवन में आशा, विश्वास और नए अवसरों का संचार किया है।
कभी दूर समझा जाने वाला पूर्वोत्तर आज विकास और कनेक्टिविटी का ‘Growth Engine’ बना है। आधुनिक हाईवे, रेलवे विस्तार, वंदे भारत, नए एयरपोर्ट, मेट्रो नेटवर्क, 5G क्रांति और 6G नेतृत्व के संकल्प के साथ भारत विश्व को नई दिशा देने के लिए तैयार है। भारतीय डाक का अभूतपूर्व आधुनिकीकरण भी जनसेवा के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
आज भारत सीमाओं पर अडिग, आतंकवाद और नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक, आत्मनिर्भर रक्षा शक्ति से संपन्न और विश्व मंच पर आत्मविश्वास से भरे एक सशक्त वैश्विक नेतृत्व के रूप में स्थापित है। ‘Reform, Perform, Transform’, ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘सबका साथ-सबका विकास-सबका प्रयास’ के मंत्र ने विकास को जन-आंदोलन का रूप दिया है।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी का ‘विकसित भारत 2047’ का यह संकल्प 145 करोड़ देशवासियों के सामूहिक पुरुषार्थ का आह्वान है।
विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में अग्रणी, दूरदर्शी ‘प्रधान सेवक’ आदरणीय प्रधानमंत्री जी को इन 12 सालों की मेहनत और ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरी यात्रा के लिए हार्दिक आदर, अभिनंदन एवं अनंत शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में भारत निरंतर नई ऊंचाइयों को स्पर्श करता रहे।