#PhotoOfTheWeek
पूर्वी_चम्पारण के आदापुर ग्राम पंचायत के दुबहा स्थित राजस्व ग्राम बगही के महादलित टोला में बच्चों और बड़ों को घर से निकलने वाले कचरे की
चार स्तर पर छँटाई करने एवं निर्धारित कूड़ेदान में संबंधित कचरा डालने हेतु जागरूक किया गया।
@BiharRDD@swachhbharat
शुभ प्रभात 🙏
कचरे के उचित प्रबंधन और सामुदायिक सहभागिता से स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ गाँव के निर्माण की प्रेरणा देता एक प्रेरणादायक विचार।
@IPRDBihar@BiharRDD@swachhbharat@ddnewsBihar
#स्वच्छता_समाचार
SBM(G)/LSBA के अंतर्गत नियमित रूप से संचालित स्वच्छता गतिविधियां समाज में स्वच्छता के स्तर को बनाए रखने का एक प्रयास है। इसी स्वच्छता गतिविधियों से जुड़ी हुई कुछ खास खबरों को आपके सामने प्रस्तुत कर रही हैं- AI एंकर प्रेरणा....
@IPRDBihar@BiharRDD@swachhbharat
शौचालय निर्माण कराएं, ₹12,000 की प्रोत्साहन राशि पाएं।
प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने की प्रक्रिया, आवेदन और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दे रहे हैं एसबीएम-जी/एलएसबीए बिहार के सलाहकार श्री प्रशांत कुमार।
पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें।
@IPRDBihar@BiharRDD@swachhbharat
#स्वच्छ_गांव_समृद्ध_गांव
बाजपट्टी प्रखंड में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई के माध्यम से सिंगल यूज़ प्लास्टिक के वैज्ञानिक प्रबंधन और पुनः उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस पहल से जुड़े कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा कर रहे हैं सीतामढ़ी के उप विकास आयुक्त श्री संदीप कुमार।
#स्वच्छ_गांव_समृद्ध_गांव
मधुबनी के भौर पंचायत के महादलित टोला में स्वच्छता पर्यवेक्षक द्वारा शौचालय विहीन परिवारों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। खुले में शौच से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देकर सभी को शौचालय निर्माण एवं उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।
@swachhbharat
#क्या_आप_जानते_हैं?
ई-वेस्ट एक खतरनाक कचरा है।
ई-कचरा या ई-अपशिष्ट उन सभी अनुपयोगी या खराब हो चुके इलेक्ट्रॉनिक और विद्युत उपकरणों को कहते हैं, जो अब उपयोग के लायक नहीं है।
इनमें मोबाइल फोन, कंप्यूटर, टेलीविजन, रेफ्रिजरेटर, एसी और खिलौने जैसे गैजेट्स शामिल हैं। <1/2>
#स्वच्छता_समाचार
SBM(G)/LSBA के अंतर्गत नियमित रूप से संचालित स्वच्छता गतिविधियां समाज में स्वच्छता के स्तर को बनाए रखने का एक प्रयास है। इसी स्वच्छता गतिविधियों से जुड़ी हुई कुछ खास खबरों को आपके सामने प्रस्तुत कर रही हैं- AI एंकर प्रेरणा....
@IPRDBihar@BiharRDD@swachhbharat
शौचालय निर्माण एवं उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसबीएम-जी/एलएसबीए बिहार अंतर्गत लगातार प्रयास किया जा रहा है। साथ ही प्रोत्साहन राशि भी देने का भी प्रावधान है। लेकिन कब और कितनी राशि मिलेगी बता रहे हैं-एसबीएम-जी/एलएसबीए बिहार के सलाहकार, श्री प्रशांत कुमार।
@IPRDBihar
#स्वच्छ_गांव_समृद्ध_गांव
घर-घर कचरा संग्रहण को सुचारु बनाए रखने के लिए ई-रिक्शा व पैडल रिक्शा का नियमित रख-रखाव आवश्यक है। इससे स्वच्छता कर्मियों को कार्य में सुविधा मिलती है और सेवा बाधित नहीं होती।
गया जिले के वजीरगंज प्रखंड में पैडल रिक्शा की मरम्मत का कार्य किया गया।
#स्वच्छ_गांव_समृद्ध_गांव
बड़गांव पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता गतिविधियों, डिजिटल पोर्टल एवं स्वच्छता से जुड़ी ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें स्वच्छता अभियान के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
@swachhbharat
सोर्स पर ही करें कचरे का निष्पादन।
#SWMRule2026 के अनुसार सोर्स पर ही कचरे की छँटाई चार स्तर पर करनी है।
चार प्रकार के कचरे के लिए चार अलग रंग के कूड़ेदान का निर्धारण किया गया है।
आइए जानते हैं, किस रंग के कूड़ेदान में किस प्रकार का कचरा डालना है।
@BiharRDD@swachhbharat
#स्वच्छता_समाचार
SBM(G)/LSBA के अंतर्गत नियमित रूप से संचालित स्वच्छता गतिविधियां समाज में स्वच्छता के स्तर को बनाए रखने का एक प्रयास है। इसी स्वच्छता गतिविधियों से जुड़ी हुई कुछ खास खबरों को आपके सामने प्रस्तुत कर रही हैं- AI एंकर प्रेरणा....
@IPRDBihar@BiharRDD@DDNewslive