#BreakingNews : बारामती, महाराष्ट्र: बुधवार सुबह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत एक विमान हादसे में हो गई है। उनका विमान बारामती में लैंडिंग की कोशिश के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें वे अपने साथ सवार छह लोगों सहित सभी की मौत हो गई है। ✈️
#AjitPawar#RIP
प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर पीएम ने उनका माल्यार्पण कर उन्हें बधाई दी।
#NarendraModi#NitinNabin#BJPPresident
भारी बर्फबारी के बाद सोनमर्ग की खूबसूरती देखते ही बन रही है। पूरा इलाका सफेद चादर में लिपटा है, जिसका मनमोहक नज़ारा ड्रोन वीडियो में कैद हुआ है। हालांकि, कड़ाके की ठंड ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
#Sonamarg#Kashmir#Snowfall#JammuKashmir
डॉ. एस. जयशंकर ने चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश से एक भारतीय नागरिक को हिरासत में लेने पर कहा: “अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा है और हमेशा रहेगा। ऐसी हरकतों से ज़मीनी हकीकत नहीं बदलेगी।”
#ArunachalPradesh
मणिपुर: मैतेई परंपरा के अनुसार 'पोटलोई' और पारंपरिक गहनों में सजी इस दुल्हन की तुलना देवी लक्ष्मी से की जा रही है। शादी की इन तस्वीरों ने मणिपुर की समृद्ध विरासत और कलात्मकता को एक बार फिर दुनिया के सामने पेश किया है।
#Manipur#viralvideo#Lakshmi
सोशल मीडिया पर पिता और पुत्र के प्यार का एक बेहद खूबसूरत वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
इसमें महज 8 महीने का मासूम अगस्त्य खन्ना अपने पायलट पिता के साथ कॉकपिट में नजर आ रहा है।
#ViralVideo#Pilot#Flight
हल्द्वानी/नैनीताल: नैनीताल हाईवे पर आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक अनियंत्रित ट्रक कार के ऊपर पलट गया। इस दुर्घटना में कार सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
#Nainitalhighway
बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे वैभव सूर्यवंशी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाजा। खेल के क्षेत्र में उनकी शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें यह सम्मान मिला।
देखें वीडियो! 👇
#VaibhavSuryavanshi#BalPuraskar#BiharCricket
फिरोजपुर: #OperationSindoor के दौरान भारतीय सैनिकों की मदद करते हुए उनके लिए पानी, चाय, दूध और लस्सी पहुँचाने वाले तारा वाली गाँव के छोटे बच्चे श्रवण सिंह के जज्बे को सेना ने सलाम किया है। सेना के गोल्डन एरो डिवीजन ने श्रवण की शिक्षा का पूरा खर्च उठाने का फैसला लिया है।
समोसे पर आया बेबो का दिल! तैमूर के स्कूल इवेंट से वायरल हुई फोटो सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें बॉलीवुड क्वीन करीना कपूर खान अपने बेटे तैमूर के स्कूल फंक्शन में समोसा खाते नजर आ रही हैं।
#KareenaKapoor#KaranJohar#Taimur
एक वायरल वीडियो में बेटी शादी की बात पर कांपती आवाज में रोते हुए अपने पिता से कहती है, “पापा, मेरा बॉयफ्रेंड है।” वीडियो में पिता की प्रतिक्रिया लोगों का दिल जीत रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
#ViralVideo#Father#Daughter#Relationship
नई दिल्ली: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदले जाने के प्रस्ताव के विरोध में कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर के मकर द्वार पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
#Manresa#Parliment#Congress
वृंदावन: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज जी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। यह भेंट उनके आध्यात्मिक झुकाव को दर्शाती है।
#ViratKohli | #AnushkaSharma | #PremanandMaharaj
Punjab Congress President अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बताया कि दिल्ली में हुई बैठक में संगठन को आगे कैसे मजबूत किया जाए, इस पर चर्चा हुई।
नवजोत कौर सिद्धू के निलंबन पर उन्होंने कहा कि मामला सभी के सामने है और इसे बार-बार उठाना ठीक नहीं।
#navjotkaursidhu#Punjab#Congress
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 2004 का चुनाव जो जीता, उसे सभी ने स्वीकार किया। 2009 का पूरा चुनाव ईवीएम से हुआ और तब किसी ने सवाल नहीं उठाया। लेकिन 2014 में जब हम जीते, तो तो कऊं कऊं कऊं करने लगे..'
#AmitShah#BJP#EVM
फ्लोरिडा के एक हाईवे पर आपात स्थिति में उतरे एक छोटे विमान की कार से हल्की टक्कर हो गई। हादसे के दौरान किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
#Florida#America#planecrash