Voice of the Muslim community | For education, unity, and rights |

Joined April 2022
1,595 Photos and videos
कुरावली, मैनपुरी उत्तर प्रदेश में वारिश अली की हत्या को वक्त बीत रहा है, लेकिन आरोपी अभिषेक भदौरिया और बिल्ला अब भी फरार हैं। न बुल्डोजर चला, न कोई सख्त कार्रवाई दिखी। ऊपर से आरोपी पक्ष का अमन प्रधान खुलेआम धमकियां दे रहा है। क्या कानून का डर सिर्फ चुनिंदा लोगों के लिए है?
अपडेट: थाना कुरावली पुलिस और सर्विलांस/एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में बुजुर्ग की हत्या का राज खुल गया। #Mainpuri #Kurawali
52
2,436
3,870
66,660
📍बैरागीवाला, देहरादून (उत्तराखंड) विनोद कश्यप हत्याकांड के बाद "हिंदुस्तान में रहना होगा, जय श्री राम कहना होगा" जैसे नारे लगाए जा रहे हैं, घरों में आग लग रही है, बुलडोज़र चल रहे हैं और भीड़ अपने तरीके से इंसाफ़ तय कर रही है। सवाल यह है कि क्या अब इस मुल्क में न्याय अदालतें करेंगी या भीड़? क्या जनता जो मांग करेगी, वही सज़ा बन जाएगी? अगर यही नया उसूल है, तो फिर अदालतों और क़ानून का क्या मतलब रह गया? और क्या ऐसा हर आरोपी के साथ होगा, या सिर्फ़ तब जब आरोपी मुसलमान हो? इंसाफ़ का तकाज़ा है कि अपराधी को सज़ा मिले, लेकिन क़ानून के दायरे में और सबके लिए एक जैसा। वरना यह न्याय नहीं, बल्कि दोहरे मापदंड का एहसास पैदा करता है। #Dehradun #JusticeForAll
3
19
📍कुरावली, मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) 20 मई 2026 को हुई वारिस अली की हत्या के मामले में अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वारिस अली की बेटी स्वालिहा ने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन और सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्वालिहा का आरोप है कि उनके पिता ने अरुण यादव को केवल 35 लाख रुपये में 30×60 का एक प्लॉट बेचा था, लेकिन कथित धोखे और जालसाजी से करीब 12.50 बीघा जमीन, जिसकी कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है, अरुण यादव ने अपने ड्राइवर अभिषेक भदौरिया के नाम करा दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हत्या में शामिल अरुण यादव का छोटा भाई अमन यादव प्रधान अभी भी खुला घूम रहा है और उनके परिवार को जान का खतरा है। स्वालिहा ने सवाल उठाते हुए कहा, "अगर मेरे पापा ने किसी हिन्दू की हत्या की होती, तो क्या अब तक हमारे घर पर बुलडोजर नहीं चल गया होता? क्या मेरे घर वालों का अब तक इनकाउंटर नहीं हो गया होता? क्या हमारे पाकिस्तान से कनेक्शन नहीं जोड़ दिए गए होते? क्या मीडिया दिन-रात यही खबर नहीं चला रहा होता?" उन्होंने कहा कि इंसाफ का पैमाना सबके लिए एक होना चाहिए। चाहे पीड़ित हिन्दू हो या मुस्लिम, कानून और न्याय बिना किसी भेदभाव के बराबर मिलना चाहिए।
2
15
16
231
📍उत्तराखंड, देहरादून देहरादून में एक मुस्लिम पक्ष के साथ विवाद के बाद विनोद कश्यप की मौत हो गई, जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले दोनों पक्षों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। शनिवार को ट्यूबवेल से पानी डालने की बात पर फिर कहासुनी हुई और इसी दौरान विनोद के सिर पर हथौड़े से वार किया गया, जिससे उनकी जान चली गई। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपित मुस्लिम परिवारों के घरों को निशाना बनाया। कई घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई, जबकि प्रशासन ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई भी की है। कई जगह पथराव की घटनाएं सामने आई हैं और हालात को देखते हुए पूरे जिले में भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस ने अब तक करीब 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, इलाके में आरोपियों के एनकाउंटर की मांग भी उठ रही है।
10
11
335
एक गरीब मुस्लिम रेहड़ी वाले को धार्मिक नारे लगाने पर मजबूर करना, उसका वीडियो बनाकर वायरल करना और फिर सिर्फ़ एक माफ़ीनामा लेकर मामला ख़त्म कर देना, क्या यही इंसाफ़ है? अगर कल को ऐसी नफ़रत किसी बड़े जुर्म में बदल जाए, तब भी क्या यही कहा जाएगा कि "दोनों एक-दूसरे को जानते थे"? और अगर कोई मुस्लिम किसी हिन्दू बुज़ुर्ग से "अल्लाहु अकबर" के नारे लगवाकर वीडियो वायरल करता, तब भी क्या कार्रवाई इतनी ही नरम होती? नफ़रत फैलाने वालों के लिए सिर्फ़ माफ़ी नहीं, क़ानूनी जवाबदेही भी ज़रूरी है। @kheripolice कृपया बताइए, क्या इस मामले में सिर्फ़ माफ़ीनामा ही काफ़ी है?
Replying to @bstvlive @Uppolice
प्रकरण के सम्बन्ध में विपक्षी द्वारा गलती की मांफी मांगते हुये लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया है, दोनो पक्ष एक दूसरे से परिचित हैं तथा उक्त वीडियो को उनके द्वारा अपनी आईडी से डिलीट कर दिया गया है।
4
10
23
450
Muslim Voice Cell retweeted
Lakhimpur: Muslim street vendor forced to chant religious slogans in Lakhimpur Kheri by Rahul Rajput. When he said, The accused asked him to chant again while recording the video. When the video went viral, @kheripolice responded saying that both parties are known to each other and the accused has submitted a written application apologizing for the mistake. Imagine the hate if someone you know forces you to chant religious slogans and makes it viral. Is this forced apology enough?
48
373
825
18,726
📍मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस में 9 साल तक जेल की सलाखों के पीछे रहने वाले अब्दुल वाहिद शेख की दास्तान मुल्क के इंसाफ़ी निज़ाम पर कई सवाल खड़े करती है। वाहिद शेख का दावा था कि उनसे जबरन जुर्म कबूल करवाने के लिए तरह-तरह की यातनाएं दी गईं, मां और बीवी के साथ रेप की धमकियां दी गईं, इलेक्ट्रिक शॉक दिए गए और घंटों कोल्ड स्टोरेज में नग्न रखकर दबाव बनाया गया। यहां तक कि सरकारी गवाह बनने के बदले नौकरी और पैसों का लालच भी दिया गया। 9 साल बाद अदालत ने उन्हें बरी कर दिया। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने हार नहीं मानी, बल्कि पढ़ाई जारी रखकर पीएचडी की डिग्री हासिल की और बाकी आरोपियों के लिए भी इंसाफ़ की लड़ाई लड़ते रहे। लेकिन सबसे बड़ा सवाल आज भी बाकी है—अगर कोई शख्स बेगुनाह था, तो उसकी ज़िंदगी के वो 9 साल कौन वापस करेगा? और ऐसे मामलों की जवाबदेही आखिर किसकी होगी?
19
34
362
📍दरभंगा, बिहार दरभंगा में एक दिल दहला देने वाला क़त्ल का मामला सामने आया है। यामाहा शोरूम के मैनेजर मोहम्मद फ़ैज़ की कथित तौर पर सोनू पासवान नाम के शख़्स ने बेरहमी से हत्या कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नौकरी से निकाले जाने की रंजिश में आरोपी ने पहले लोहे की रॉड से हमला किया और फिर कैंची से 12 बार वार कर फ़ैज़ की जान ले ली। अगर यही वजह है, तो यह सिर्फ़ एक क़त्ल नहीं बल्कि ग़ुस्से और इंतक़ाम में की गई बेहद दर्दनाक वारदात है। दोषी के ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए और मोहम्मद फ़ैज़ के परिवार को इंसाफ़ मिलना चाहिए।
4
8
155
अगर हुकूमत सच में गाय को "राष्ट्रीय पशु" घोषित कर दे, तो फिर उसके नाम पर सियासत कैसे होगी? नफ़रत की दुकान कैसे चलेगी? हिंदू-मुस्लिम का मसला कैसे खड़ा किया जाएगा? हक़ीक़त यह है कि कुछ लोगों की पूरी सियासत ही ऐसे जज़्बाती और साम्प्रदायिक मुद्दों पर टिकी हुई है। अब आम लोग भी इस बात को समझने और सवाल पूछने लगे हैं।
16
28
633
📍मध्य प्रदेश नज़ीर अहमद मॉब लिंचिंग मामले में कोर्ट ने 14 कथित गौरक्षकों को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। सज़ा पाने वालों के नाम: 1. दीपक केवाट 2. अजय राठौड़ 3. प्रकाश कौशल 4. पवन बाठव 5. अमर बाठव 6. कन्हैया बाठव 7. अनुज रघुवंशी 8. संजू कौशल 9. आकाश बाठव 10. गौरव यादव 11. आकाश सराठ 12. चेतन मराठा 13. देवेंद्र कोली 14. संदीप कौशल सज़ा सुनाए जाने के वक़्त न कोई बड़ा गौरक्षक नेता अदालत में मौजूद था, न वो लोग जिन्होंने इन्हें इस रास्ते पर धकेला था। वहाँ सिर्फ़ इनके ग़रीब माँ-बाप मौजूद थे, जिनकी आँखों में आँसू और दिलों में बेबसी थी। इनमें से ज़्यादातर नौजवान दलित और कमज़ोर तबक़ों से ताल्लुक़ रखते हैं। नफ़रत की सियासत अक्सर ऐसे ही ग़रीब और कम तालीमयाफ़्ता युवाओं को अपना मोहरा बनाती है। लेकिन जब क़ानून का शिकंजा कसता है, तो बड़े चेहरे ग़ायब हो जाते हैं और सलाखों के पीछे सिर्फ़ ग़रीबों के बेटे रह जाते हैं। #MadhyaPradesh #MobLynching #JusticeForNazirAhmed x.com/i/status/2065708570751…

2
2
57
अगर आयुष मलिक ने अपनी मर्ज़ी और रज़ामंदी से अपना हुलिया बदला है, तो यह उसका ज़ाती फ़ैसला है। लेकिन अगर यह सब दबाव, ख़ौफ़ या ज़बरदस्ती के तहत हुआ है, तो यह बेहद फ़िक्र की बात है। दाढ़ी, बाल या ज़ाहिरी हुलिया बदल देने से किसी का ईमान नहीं बदल जाता। ईमान दिल में होता है, और दिलों का हाल सिर्फ़ अल्लाह तआला जानता है। किसी के लिबास, शक्ल या ज़ाहिरी सूरत को देखकर उसके ईमान पर फ़ैसला सुना देना न दीन सिखाता है और न इंसाफ़।
5
8
55
5,132
📍@sultanpurpolice की कार्रवाई काबिले-तारीफ है। थाना चाँदा क्षेत्र में वायरल मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने एक चिन्हित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कई अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हम उम्मीद करते हैं कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके और कानून का डर कायम रहे। #SultanpurPolice #JusticeForVictim x.com/i/status/2065777554808…

उत्तर प्रदेश: सुल्तानपुर के लंभुआ में खुलेआम गुंडागर्दी! कुछ लोग खुद को कानून से ऊपर समझते हुए मुस्लिम युवकों को रास्ते में रोककर ज़बरदस्ती "जय श्री राम" के नारे लगवा रहे हैं और इंकार या विरोध करने पर मारपीट कर रहे हैं। क्या अब सड़क पर चलने के लिए भी किसी की धार्मिक पहचान की परीक्षा ली जाएगी? अगर यही हरकत कोई मुसलमान करता तो अब तक पूरा मीडिया और प्रशासन सिर पर उठा लिया जाता। कानून का राज है या भीड़ का? @sultanpurpolice @dgpup @Uppolice @asadowaisi #Sultanpur #Lambhua #MobViolence #HateCrime #JusticeForMuslims #RuleOfLaw
2
68
📍हरियाणा बताया जा रहा है कि सत्याम पंडित नामक व्यक्ति और उसके साथियों ने सोनीपत से उत्तर प्रदेश भैंसें लेकर जा रहे फिरोज़ नाम के एक मुस्लिम व्यक्ति को रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि उन्होंने फिरोज़ को धमकाया, मुस्लिम समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कीं और कहा कि वे जानवरों को कटने नहीं देंगे। इसके बाद दबाव बनाकर फिरोज़ से माफी भी मंगवाई गई। कानून अपने हाथ में लेने और किसी नागरिक को उसकी पहचान के आधार पर निशाना बनाने की ऐसी घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। संबंधित मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई होनी चाहिए। #Haryana #Firoz #MobIntimidation #Justice
13
52
61
1,313
Muslim Voice Cell retweeted
📍सियासी गलियारों में बदलते समीकरणों पर AIMIM अध्यक्ष Asaduddin Owaisi ने तीखा तंज कसा। ओवैसी ने कहा कि जो लोग कल तक "एक आंख में काबा, एक आंख में मदीना" और "बंगाल को काबा की जमीन नहीं बनने देंगे" जैसे बयान देकर मुसलमानों को निशाना बनाते थे, आज वही नेता एक साथ बैठकर चाय पी रहे हैं और राजनीतिक मेलजोल बढ़ा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जो लोग वर्षों तक मुस्लिम विरोधी बयानबाज़ी करते रहे, आज उनके समर्थकों के पास इस बदलते राजनीतिक रवैये का क्या जवाब है? #AsaduddinOwaisi #AIMIM #Politics #WestBengal @asadowaisi #MuslimVoiceCell
1
8
31
610
Muslim Voice Cell retweeted
📍शामली में आयुष मलिक के इस्लाम कबूल करने को लेकर विवाद गहरा गया है। परिजन, पुलिस और कुछ हिंदुत्ववादी संगठन "ब्रेन वॉश" और संपत्ति से जुड़े आरोप लगा रहे हैं। वहीं, इस मामले पर ठाकुर गुर सिंह चौहान ने खुलकर अपनी राय रखी है और कई दावों पर सवाल उठाए हैं। सुनिए उन्होंने क्या कहा। #Shamli #AyushMalik #Islam #UttarPradesh #MuslimVoiceCell x.com/i/status/2065776604568…

4
11
326
Muslim Voice Cell retweeted
📍हुसैनाबाद, झारखंड सोशल मीडिया पर इस वीडियो को मदरसे का बताकर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि वीडियो जलपा स्थित लक्ष्मी शिशु वाटिका स्कूल के प्रिंसिपल शशिकेश शिशुपाल का बताया जा रहा है, जिसमें वे छोटी बच्चियों के साथ बेहद क्रूर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। बच्चों के साथ इस तरह की हिंसा किसी भी सभ्य समाज में बर्दाश्त नहीं की जा सकती। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। @JharkhandPolice @GarhwaPolice कृपया मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करें। #Jharkhand #Hussainabad #ChildSafety #JusticeForChildren
1
25
30
478
Muslim Voice Cell retweeted
📍मध्य प्रदेश: सिवनी मालवा में 2022 में नजीर अहमद की निर्मम मॉब लिंचिंग करने वाले 14 दरिंदों को आज आखिरकार उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई। फैसला सुनते ही कोर्ट परिसर में उनके परिजनों की चीखें आसमान छूने लगीं। कोई रो-रोकर बेहाल हो गया, कोई पुलिस वाहन के आगे लेट गया, कोई दोषियों को बचाने के लिए हंगामा करने लगा। घिनौना तमाशा शुरू हो गया। लेकिन सवाल ये है — जब उस बेगुनाह नजीर अहमद को भीड़ ने घेरकर लातों-डंडों से कुचल-कुचलकर मार डाला था, तब तुम्हारी इंसानियत कहाँ मर चुकी थी? जिस वक्त वो बेचारा चीख-चीखकर तड़प रहा था, खून से लथपथ ज़मीन पर पड़ा दम तोड़ रहा था, उस वक्त तुम्हारे अंदर का इंसान कहाँ था? तुम्हारी "गौ-रक्षा" और "धर्म" की आड़ में छिपी वहशी दरिंदगी कहाँ छुपी हुई थी? सच ये है कि नफरत की ज़हर भरी राजनीति और मुसलमानों के खिलाफ लगातार फैलाए गए विष ने इनके दिमाग को पूरी तरह सड़ाकर रख दिया है। इनके लिए किसी की जान, किसी का दर्द, कोई कानून, कोई इंसानियत बिल्कुल बेमानी हो गई। नजीर अहमद को अब कोई वापस नहीं ला सकता। उसकी चीखें, उसकी बेबसी, उसकी आखिरी तड़पन — सब हमेशा के लिए चली गई। लेकिन याद रखो — दुनिया की अदालत से बच भी जाओ, तो ऊपर वाले की अदालत से नहीं बच पाओगे। ये फैसला उन सभी हिंसक मानसिकता वाले लोगों के लिए एक तीखा तमाचा है, जो भीड़ की बर्बरता को धर्म और गौ-रक्षा के नाम पर जायज़ समझते हैं। कानून सबसे ऊपर है। खून का हिसाब एक न एक दिन जरूर चुकता होता है। #MobLynching #JusticeForNazirAhmed #NazirAhmed #MadhyaPradesh
1
11
39
727