मिलिए हमारी माननीय वित्त मंत्री जी से। देश में रुपया लगातार गिर रहा है,
मिडिल क्लास टैक्स के बोझ तले दबा जा रहा है, और अर्थव्यवस्था को संभालने की जरूरत है...
लेकिन मैडम बेंगलुरु की सड़क पर झाड़ू लगाकर "फोटोशूट" करवा रही हैं!
काम की बात पूछो तो कह देती हैं—"रुपया कमजोर नहीं हो रहा, डॉलर मजबूत हो रहा है" या फिर सारा दोष कांग्रेस पर मढ़ दिया जाता है।
लेकिन जैसे ही कैमरे सामने आते हैं, मैडम का ड्रामा मोड ऑन हो जाता है।
पीछे ANI और कैमरामैन की पूरी फौज ऐसे तैनात है जैसे कोई ऑस्कर विनिंग फिल्म की शूटिंग चल रही हो।
जो मैडम दूसरों की फिजूलखर्ची पर भाषण देती थीं, आज वो खुद टैक्सपेयर्स के करोड़ों रुपये अपने पर्सनल पीआर और रील्स बनाने में फूंक रही हैं।
 रुपया और इकोनॉमी: भगवान भरोसे
 आम आदमी की जेब: साफ
 पीआर और नौटंकी: 100%
मैडम, सड़क का कचरा साफ करने के लिए सफाई कर्मचारी हैं, आप बस उस अर्थव्यवस्था का कचरा साफ कर दीजिए जिसे आपने संभाल रखा है!