Road Construction Department, Government of Bihar

Joined May 2017
6,572 Photos and videos
मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने आज कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के निर्माण कार्य का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने परियोजना के मुख्य पुल के साथ-साथ दोनों तरफ बन रहे एप्रोच रोड (पहुंच मार्ग) सहित अन्य व्यवस्थाओं की वर्तमान स्थिति की बारीकी से समीक्षा की। इस मौके पर पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल एवं बिहार राज्य सड़क विकास निगम लिमिटेड के अभियंता गण सहित अन्य लोग मौजूद रहें। #BiharRoadConstructionDepartment #RoadInfra #BiharRoads #RoadSafety #BridgeInspection Kumar Shailendra @ershailendrabjp
10
197
पथ निर्माण विभाग प्रेस विज्ञप्ति दिनांक - 13 जून, 2026 मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने कच्ची दरगाह–बिदुपुर गंगा सेतु परियोजना कार्य का लिया जायजा मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने आज कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के निर्माण कार्य का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने परियोजना के मुख्य पुल के साथ-साथ दोनों तरफ बन रहे एप्रोच रोड (पहुंच मार्ग) सहित अन्य व्यवस्थाओं की वर्तमान स्थिति की बारीकी से समीक्षा की। इस मौके पर पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल एवं बिहार राज्य सड़क विकास निगम लिमिटेड के अभियंता गण सहित अन्य लोग मौजूद रहें।   विभागीय सचिव ने मुख्य सचिव को जानकारी दी कि इस महत्वपूर्ण परियोजना के कार्यों को गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए तेजी से पूरा किया जा रहा है और परियोजना का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। शेष कार्य को जुलाई, 2026 के पहले सप्ताह तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है। वर्तमान में पुल पर फिनिशिंग कार्यों के साथ-साथ एक्सपेंशन जॉइंट्स की स्ट्रेसिंग और अन्य तकनीकी कार्य चल रहे हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने परियोजना से जुड़े अभियंताओं को निर्देश दिए कि अंतिम चरण के कार्यों में कोई ढिलाई न बरती जाए। वरीय अधिकारी इसकी रोजाना मॉनिटरिंग करें। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि सभी तकनीकी मानकों का पालन करते हुए कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करें ताकि आम जनता के लिए इस मार्ग को शीघ्र खोला जा सके। उन्होंने बताया कि बिहार के परिवहन बुनियादी ढांचे के लिए यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है, जो राजधानी पटना और उत्तर बिहार के बीच कनेक्टिविटी को पूरी तरह से बदल देगी। पटना जिला अन्तर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-30 पर अवस्थित कच्ची दरगाह एवं वैशाली जिला अन्तर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ सख्या-103 पर अवस्थित बिदुपुर के बीच गंगा नदी पर कुल 19.76 किमी लम्बाई के 6 लेन ग्रीनफिल्ड पुल परियोजना का निर्माण किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत 9.76 किलोमीटर लम्बा पुल तथा 10 किलोमीटर लम्बा पहुंच पथों का निर्माण कार्य शामिल है। इस परियोजना का भौतिक कार्य 98.2 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। प्रथम चरण में कच्ची दरगाह, पटना से राघोपुर दियारा, वैशाली (कुल लम्बाई 4.57 किमी) का उद्घाटन किया जा चुका है। यह सिक्स-लेन पुल, जो कि पटना के सबलपुर को एनएच-103 (बिदुपुर) से जोड़ता है, पटना-बख्तियारपुर बाईपास (एनएच-30) से सीधे जुड़ा होगा। कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के पूर्ण होने से इस क्षेत्र के लोगों को राजधानी पटना से निर्बाध सड़क सम्पर्कता मिलेगी। इस क्षेत्र में कृषि, उद्योग सहित अन्य व्यवसायों का और तेजी से विकास होगा। आकस्मिक चिकित्सा की स्थिति में इलाज के लिए पटना पहुँचने में मरीजों को भी काफी सुविधा होगी। यह परियोजना न केवल गंगा नदी को पार करने का एक सुगम मार्ग प्रदान करेगा, बल्कि हाजीपुर और समस्तीपुर की ओर जाने वाले यातायात को भी सुगम बनाएगा। यह मेगा प्रोजेक्ट पटना और उत्तर बिहार के बीच आवागमन को तेज, सुरक्षित और सुगम बनाएगा। यात्रा के समय में बड़ी कमी आएगी और विकास को नई रफ्तार मिलेगी।सिक्स लेन पुल बिदुपुर तक शुरू किए जाने के बाद गांधी सेतु पर दबाव कम होगा।@shailendrakumarbjp
2
3
38
2,267

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प सभागार में जल संसाधन विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि जे०पी० गंगा पथ पर एक लाख पौधारोपण का लक्ष्य तेजी से पूर्ण करें। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पाटलिपुत्र की प्राचीन गौरवगाथा एवं ऐतिहासिक पहचान को पुनर्स्थापित करने हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार की जाए। @samrat4bjp
6
177
पथ निर्माण विभाग प्रेस विज्ञप्ति सचिव पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में 60 मीटर से अधिक लंबे 638 पुलों की जांच की समीक्षा, दिए गए कड़े निर्देश पटना, 13 जून, 2026l श्री पंकज कुमार पाल सचिव, पथ निर्माण विभाग की अध्यक्षता में आज विभागीय सभाकक्ष में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड (BRPNNL) के अंतर्गत आने वाले 60 मीटर से अधिक लंबाई के पुलों की सुरक्षा एवं वर्तमान स्थिति से जांच रिपोर्ट की एक उच्च स्तरीय समीक्षा की गई। इस समीक्षा बैठक में विभाग के वरीय अभियंता एवं बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के पदाधिकारी उपस्थित थे। समीक्षा के दौरान सचिव महोदय को अवगत कराया गया कि राज्यभर में 60 मीटर से अधिक लंबाई वाले कुल 638 पुलों को चिन्हित कर सभी 638 पुलों की जांच पूरी कर ली गई है। पश्चिम चंपारण में 49, पटना में 36, मुजफ्फरपुर में 39, अररिया में 38, पूर्णिया में 27, किशनगंज में 37, कटिहार में 36, सुपौल में 35, पूर्वी चम्पारण में 30, दरभंगा में 29 गयाजी में 25, नवादा में 20 जमुई में 16 एवं सहरसा में 19 सहित कुल 638 पुलों की गहन जांच की गई है। जांच में कुल 23 पुल गंभीर स्थिति में पाए गए हैं, जिनमें से 10 पुलों की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। 5 क्रिटिकल स्थानों पर नए ब्रिज बनाए जाएंगे। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल 4 पुलों पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर केवल छोटी और हल्की गाड़ियों के परिचालन की अनुमति दी गई है। एक अन्य संवेदनशील स्थल पर सुचारू आवागमन हेतु वैकल्पिक डायवर्जन निर्माण का कार्य प्रगति पर है। वहीँ, 8 ब्रिजों के मेंटेनेंस हेतु टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। सचिव ने निदेशित किया कि टेंडर की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराएं। इसके अलावा जांच में 50 पुलों में सामान्य मरम्मत और सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता पाई गई है। इन सभी पर विभागीय अभियंताओं की देखरेख में तीव्र गति से कार्य संचालित किया जा रहा है। सचिव द्वारा प्रत्येक ब्रिज की जांच रिपोर्ट की समीक्षा की गई एवं अभियन्ताओं को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने हेतु दिशानिर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिन पुलों में किसी भी प्रकार की मरम्मत की आवश्यकता पाई गई है, उन पर अविलंब युद्धस्तर पर कार्य शुरू किया जाए। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि आईआईटी पटना के द्वारा राज्य के अत्यंत महत्वपूर्ण एवं लाइफलाइन माने जाने वाले 250 मीटर से अधिक लंबाई वाले 47 पुलों की जांच की गई है। आईआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट पर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। सचिव ने कहा कि पुलों की लगातार निगरानी के लिए व्यवस्था और सुदृढ़ की जाय ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की क्षति की पूर्व सूचना ससमय प्राप्त हो सके और बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि जिन प्रमंडलों में कार्य की गति धीमी पाई जाएगी या गुणवत्ता में कमी होगी, वहाँ के संबंधित अभियंताओं पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के दिशा-निर्देशन में राज्य में आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलों के रख-रखाव और सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। #BiharRoadConstructionDepartment #RoadInfra #BiharRoads #RoadSafety #BridgeInspection @Ershailendrabjp @ershailendrabjp
3
17
1,001
विश्वामित्र, गंगा-अंबिका और नारायणी पथ से बदलेगी उत्तर-दक्षिण बिहार की तस्वीर, मिलेगी विकास को नई रफ्तार. #BiharRoadConstructionDepartment #RoadInfra #BiharRoads #RoadSafety #BridgeInspection @ershailendrabjp
16
465

जाले विधानसभा क्षेत्र में ₹27.29 करोड़ की लागत से दोघरा–हरदिया (SH-52) पथ के 12.55 किलोमीटर लंबाई वाले खंड तथा ₹17.74 करोड़ की लागत से जाले–जोगियारा–मकिया पथ के 7.793 किलोमीटर लंबाई वाले खंड के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के शुभारंभ के उपरांत कृषि विज्ञान केंद्र, जाले में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर क्षेत्रीय विकास, आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। बेहतर सड़क संपर्क व्यवस्था के माध्यम से क्षेत्र के विकास को नई गति देने के संकल्प को दोहराया गया। कार्यक्रम में माननीय विधायक श्री जीवेश मिश्रा जी, माननीय मुख्य पार्षद श्री रणजीत प्रसाद जी, मुखिया श्री उमाशंकर सिंह जी, प्रदेश मंत्री श्रीमती अंजनी निषाद जी, मंडल अध्यक्ष श्रीमती वीणा मिश्रा जी सहित अनेक गणमान्य जन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। #Jale #Darbhanga #KrishiVigyanKendra #RoadDevelopment #PathNirmanVibhag #BiharDevelopment #ViksitBihar #NDA4Bihar
1
5
248

जाले विधानसभा क्षेत्र में आज पथ निर्माण विभाग की दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का कार्यारंभ किया। ₹27.29 करोड़ की लागत से दोघरा–हरदिया (SH-52) पथ के 12.55 किलोमीटर लंबाई वाले खंड तथा ₹17.74 करोड़ की लागत से जाले–जोगियारा–मकिया पथ के 7.793 किलोमीटर लंबाई वाले खंड के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का शुभारंभ सम्पन्न हुआ। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन और अधिक सुगम होगा, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की संपर्कता सुदृढ़ होगी तथा स्थानीय व्यापार, कृषि एवं सामाजिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर माननीय विधायक श्री जीवेश मिश्रा जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी के नेतृत्व में बिहार में सड़क अवसंरचना को सशक्त बनाने का कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है। #Jale #Darbhanga #PathNirmanVibhag #RoadDevelopment #BiharDevelopment #ViksitBihar #InfrastructureDevelopment #NDA4Bihar
4
196

दरभंगा जिले में शोभन चौक (NH-27) से एग्रोपट्टी चौक, मकिया (SH-52) तक प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। यह महत्वपूर्ण परियोजना शोभन चौक, गागुल, बरियौल, हरिहरपुर, चमनपुर, कालीगांव, कहौर, भेलवारा, गौतमकुंड, जंगहीटोला एवं बसैठा होते हुए एग्रोपट्टी चौक, मकिया तक बेहतर सड़क संपर्क स्थापित करेगी। निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों, जल निकासी व्यवस्था तथा तटबंध क्षेत्र में आवश्यक संरचनात्मक उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई, ताकि भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप एक सुदृढ़ एवं टिकाऊ सड़क अवसंरचना विकसित की जा सके। इस अवसर पर माननीय विधायक श्री जीवेश कुमार मिश्रा जी भी उपस्थित रहे। #Darbhanga #Jale #RoadInspection #PathNirmanVibhag #InfrastructureDevelopment #BiharDevelopment #ViksitBihar #NDA4Bihar #RoadConnectivity #PublicService
6
256
विश्वामित्र पथ: करीब 90 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे बक्सर में उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा। इस कनेक्टिविटी का सबसे बड़ा फायदा बिहार से लखनऊ और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मिलेगा। यात्रा का समय कम होने के साथ-साथ माल परिवहन भी तेज और सुविधाजनक होगा। 2. गंगा अंबिका पथ: यह क्षेत्र के प्रमुख पुलों और सड़क परियोजनाओं के बीच बेहतर संपर्क स्थापित करेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस सड़क के बनने से पटना में ट्रैफिक दबाव कम हो सकता है। साथ ही भविष्य में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंच भी आसान होने की संभावना है। 3. नारायणी पथ: करीब 73.51 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे का निर्माण गंडक नदी के किनारे किया जाएगा। यह मार्ग सोनपुर क्षेत्र को गोपालगंज से जोड़ेगा और आगे चलकर देश के महत्वपूर्ण ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर से संपर्क स्थापित करेगा। इस परियोजना से सारण और गोपालगंज जैसे क्षेत्रों में व्यापार, कृषि आधारित उद्योग और लॉजिस्टिक्स गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है। #BiharRoadConstructionDepartment #RoadInfra #BiharRoads #RoadSafety #BridgeInspection @ershailendrabjp Kumar Shailendra
4
3
47
2,237
खगड़िया से पूर्णिया तक... प्रगति की नई राह! केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत सड़क चौड़ीकरण परियोजना बिहार के विकास को नई गति प्रदान करेगी। यह महत्वपूर्ण परियोजना न केवल आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाएगी। #BiharRoadConstructionDepartment #RoadInfra #BiharRoads #RoadSafety #BridgeInspection @Ershailendrabjp
2
14
605
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस इस अवसर पर हम सभी यह संकल्प लें कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानपूर्ण बचपन का अधिकार मिले। आइए, हम सभी मिलकर ऐसे समाज का निर्माण करें जहाँ कोई बच्चा श्रम न करे और हर बच्चा विद्यालय जाए। @samrat4bjp #WorldDayAgainstChildLabour #ChildRights #EndChildLabour #EducationForAll #SaveChildhood
2
1
1
172
दरभंगा जिले के विकास को नई गति देते हुए आज दिनांक 12.06.2026 को माननीय पथ निर्माण मंत्री इं. कुमार शैलेंद्र द्वारा दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का कार्यारम्भ किया गया।#BiharRoadConstructionDepartment #RoadInfra #BiharRoads #RoadSafety #BridgeInspection @Ershailendrabjp
7
291

कल दिनांक 12.06.2026 को प्रातः 8:00 बजे दरभंगा जिलान्तर्गत ₹17.74 करोड़ की लागत से जाले-जोगियारा-मकिया पथ के चैनेज 0.00 से 7.793 तक (कुल लंबाई 7.793 किमी) के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा। यह महत्वपूर्ण सड़क परियोजना क्षेत्र में बेहतर संपर्कता, सुगम आवागमन एवं विकास को नई गति प्रदान करेगी। सड़क अवसंरचना को सशक्त बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस जनहितकारी योजना के लिए यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी के प्रति हार्दिक आभार, जिनके नेतृत्व में बिहार में विकास कार्यों को निरंतर नई गति मिल रही है। 📅 12 जून 2026 🕗 प्रातः 8:00 बजे 📍 जाले, दरभंगा आप सभी सम्मानित नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से सादर सहभागिता का आग्रह है। #Darbhanga #Jale #PathNirmanVibhag #BiharDevelopment #ViksitBihar #InfrastructureDevelopment #NDA4Bihar
1
1
2
246
वैशाली जिला अंतर्गत NH - 322 पर स्थित ROB की संरचनात्मक स्थिति, रखरखाव व्यवस्था तथा आवश्यक मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया गया। #BiharRoadConstructionDepartment #RoadInfra #BiharRoads #RoadSafety #BridgeInspection @Ershailendrabjp
1
303
अदम्य साहस एवं अद्भुत शौर्य के पर्याय, महान क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। #RamPrasadBismil
2
176
पुल की संरचनात्मक मजबूती एवं सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने हेतु ब्रिज रिपेयर कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत रेवा रोड के तृतीय किलोमीटर स्थित मारीपुर ब्रिज की मजबूतीकरण कार्य प्रगति पर है।#BiharRoadConstructionDepartment #RoadInfra #BiharRoads #roadsafety #bridgeinspection @Ershailendrabjp
7
312
मुजफ्फरपुर जिले के अंतर्गत मोतीझील आरओबी (ROB) के एक्सपेंशन जॉइंट में क्षति पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसकी मरम्मत तत्काल कराई गई, ताकि यातायात सुचारु एवं सुरक्षित रूप से संचालित हो सके।#BiharRoadConstructionDepartment #RoadInfra #BiharRoads #roadsafety #bridgeinspection @Ershailendrabjp
1
5
338
समस्तीपुर जिला अंतर्गत NH-122B के चैनज 43.950 पर स्थित पुल में वेंट की सफाई एवं निरीक्षण कार्य किया गया। #BiharRoadConstructionDepartment #RoadInfra #BiharRoads #roadsafety #bridgeinspection @Ershailendrabjp
14
560