आज का दिन मेरे जीवन का सबसे भावुक और कृतज्ञता से भरा क्षण है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री
@narendramodi जी के गौरवमयी नेतृत्व और शिवसेना मुख्य नेता एवं माननीय उपमुख्यमंत्री श्री
@mieknathshinde के अप्रतिम सानिध्य में, आज ही के दिन मुझे केंद्रीय मंत्रिपरिषद में मंत्री पद की शपथ लेकर राष्ट्रसेवा का अमूल्य सौभाग्य मिला था।
"कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन" के मंत्र को आत्मसात करते हुए, इस ऐतिहासिक और सफल कार्यकाल के आज 2 वर्ष पूरे हो गए हैं। यह दो वर्ष केवल एक पद के नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और सेवा के रहे हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में 'विकसित भारत' के संकल्प को गति देते हुए, हमने इस अवधि में देश और क्षेत्र की प्रगति के लिए निरंतर कार्य किया है।
"मैं आज जहाँ भी हूँ, वह मेरी वजह से नहीं बल्कि मेरे गृहक्षेत्र बुलढाणा की देवतुल्य जनता के अटूट विश्वास और आशीर्वाद की वजह से हूँ। लोकतंत्र के सजग प्रहरी के रूप में इस मंत्रिपरिषद में आज मैं नहीं, बल्कि बुलढाणा का हर एक नागरिक और महाराष्ट्र का गौरव बैठा हुआ प्रतीत होता है। यह पद और यह प्रतिष्ठा महाराष्ट्र की माटी और यहाँ की जनता के चरणों में समर्पित है। आपने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसी की बदौलत मैं पूरी निष्ठा से कार्य कर पा रहा हूँ।"
मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और शिवसेना के हमारे मुख्य नेता एवं माननीय उपमुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी का सहृदय आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मुझ पर यह बड़ा भरोसा जताया। साथ ही देश सेवा व जनसेवा के इन सफल 2 वर्षों के लिए मैं अपनी देवतुल्य जनता को कोटि-कोटि धन्यवाद देता हूँ, जिनके आशीर्वाद के बिना यह यात्रा संभव नहीं थी।
#12YearsOfSeva
#2YearsOfService #ModiCabinet #PublicService #Development #GoodGovernance #Buldhana #Mehkar #PratapraoJadhav #Shivsena #Maharashtra #ProudMaharashtra