#PIB का आधिकारिक हिंदी अकाउंट, भारत सरकार से संबंधित जानकारी अंग्रेजी में पाने के लिए फॉलो करें- @PIB_India और तथ्य जांच के लिए @PIBFactCheck

Joined January 2015
63,961 Photos and videos
सीएक्यूएम ने दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण कम करने के लिए प्रमुख क्षेत्रों में लागू उपायों की समीक्षा की एनसीआर राज्यों, जीएनसीटीडी और पंजाब ने सीएक्यूएम के निर्देश तय समय-सीमा में लागू करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई विवरण: pib.gov.in/PressReleasePage.… @moefcc

1
143
क्या आप जानते हैं? देश भर में 19,000 से ज़्यादा जन औषधि केंद्र संचालित हैं, जो ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50% से 90% तक कम कीमत पर बेहतरीन दवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। इससे आम परिवारों का मेडिकल खर्च काफी कम हुआ है। #12YearsOfSwasthBharat
1
3
147
🔹 राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में प्रशिक्षित महिला कैडेटों का पहला बैच रक्षा बलों में अधिकारी के रूप में कमीशन हुआ है, जो सैन्य सेवा में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। 🔹 अगस्त 2022 में NDA में शामिल हुईं 17 महिला कैडेटों ने अपनी-अपनी सेवा अकादमियों में प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में अधिकारी के रूप में नियुक्ति प्राप्त की। 🔹 भारतीय सेना में 9, भारतीय वायु सेना में 5 और भारतीय नौसेना में 3 महिला अधिकारियों को कमीशन किया गया। 🔹 यह उपलब्धि सैन्य सेवा में समान अवसर, योग्यता और उत्कृष्टता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। 🔹 महिला अधिकारियों का यह पहला NDA बैच देशभर की युवा महिलाओं को सशस्त्र बलों में करियर बनाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा। @SpokespersonMoD
3
271
भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स के कृषि मंत्रियों की 16वीं बैठक मध्य प्रदेश के इंदौर में संपन्न 🔹 भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की 16वीं बैठक 12-13 जून, 2026 को इंदौर, मध्य प्रदेश में सफलतापूर्वक आयोजित हुई। 🔹 बैठक में खाद्य सुरक्षा, कृषि व्यापार एवं सहयोग, जलवायु-अनुकूल एवं टिकाऊ कृषि तथा कृषि नवाचार एवं निवेश सहित चार प्रमुख प्राथमिकताओं पर व्यापक चर्चा हुई। 🔹 बैठक का समापन ब्रिक्स कृषि मंत्रियों के संयुक्त घोषणापत्र को सर्वसम्मति से अपनाने के साथ हुआ, जो सदस्य देशों की साझा प्रतिबद्धताओं और सामूहिक दृष्टिकोण को दर्शाता है। विवरण: pib.gov.in/PressReleasePage.… @AgriGoI

104
🧘‍♂️ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों के तहत आयुष मंत्रालय, मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (MDNIY) और Habuild के सहयोग से 14 जून 2026 को एक वैश्विक ऑनलाइन योग कार्यक्रम आयोजित करेगा। 🔹 कार्यक्रम का उद्देश्य यू-ट्यूब लाइव योग स्ट्रीम के लिए "सबसे अधिक दर्शकों" का नया विश्व रिकॉर्ड बनाना है। 🔹 सुबह बजे से बजे (IST) तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 130 से अधिक देशों के प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। 🔹 कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी पंजीकृत प्रतिभागियों को उनके व्हाट्सऐप नंबर पर डिजिटल प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। 🔹 इच्छुक प्रतिभागी 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर या moa.habit.yoga पर पंजीकरण कर सकते हैं। #InternationalDayOfYoga #YogaForHealthyAgeing @moayush
92
विकसित भारत का संकल्प ही 'राष्ट्रनीति' अंग्रेजी में एक कहावत होती है कि size of the cake matters यानी जितना बड़ा केक होगा उसका उतना ही बड़ा हिस्सा लोगों को मिलेगा। इसी सोच के साथ केंद्र सरकार ने भारत की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य तय किया है। अर्थव्यवस्था का आकार जितना बड़ा होगा, स्वाभाविक रूप से देश की समृद्धि उतनी ही ज्यादा होगी। यही समृद्धि हर परिवार की, हर व्यक्ति की आय और जीवन स्तर में भी परिवर्तन लाती है। यही आज भारतीय अर्थव्यस्था की यात्रा का आधार बना है। #NewIndiaSamachar के इस संस्करण में विस्तार से पढ़िए📚 🔗newindiasamachar.pib.gov.in/…
2
236
🏥 अच्छे स्वास्थ्य में अटूट विश्वास, विकसित भारत की मजबूत नींव। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, बेहतर सुविधाओं और जनकल्याणकारी पहलों के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। स्वस्थ नागरिक, सशक्त भारत। #12YearsOfSwasthBharat
5
245
पद्म श्री से सम्मानित सविता पुनिया, भारत की सबसे प्रतिष्ठित खेल हस्तियों में से एक, भारतीय महिला राष्ट्रीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान एवं वर्तमान गोलकीपर हैं। उन्हें भारतीय महिला हॉकी की "द ग्रेट वॉल" के नाम से जाना जाता है। वे लगातार तीन बार FIH गोलकीपर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। उनकी असाधारण उपलब्धियाँ और समर्पण उन्हें पीढ़ी दर पीढ़ी महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनाते हैं #PeoplesPadma2026 #PadmaAwards2026 #PadmaShri #sports
Ms. Savita Punia honoured with Padma Shri, One of the India's most acclaimed sports personalities, former Captain and the current goalkeeper of Indian's Women National Hockey Team, known as 'The Great Wall' of Indian women's hockey and first Indian woman to win FIH Goalkeeper of the Year thrice in a row. Inspiration to women athletes across generations. #PeoplesPadma2026 #PadmaAwards2026 #PadmaShri #sports
2
265
'ई-संजीवनी' के माध्यम से देश में 42 करोड़ से ज़्यादा टेलीकंसल्टेशन पूरे किए जा चुके हैं। इस तकनीक ने दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले मरीजों को बिना यात्रा किए सीधे बड़े विशेषज्ञों से जुड़ने की सुविधा दी है। #12YearsOfSwasthBharat
1
147
TB के खिलाफ लड़ाई में निरंतर प्रगति हो रही है। देश में टीबी के मामले प्रति लाख आबादी पर 237 से घटकर अब 187 रह गए हैं। यह सतत स्वास्थ्य अभियानों, बेहतर जांच और जन-भागीदारी का परिणाम है। #12YearsOfSwasthBharat
3
4
330
क्या आप जानते हैं? 2014 तक देश में सिर्फ 8 एम्स (AIIMS) संस्थान थे, जिनकी संख्या आज बढ़कर 23 हो चुकी है। जो उच्च स्तरीय इलाज पहले कुछ बड़े शहरों तक सीमित था, वह अब देश के विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों को मिल रहा है। #12YearsOfSwasthBharat
1
1
5
321
देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 2014 के 842 से दोगुनी से भी ज़्यादा बढ़कर आज 2100 हो चुकी है। यह विकास न सिर्फ भविष्य के डॉक्टरों को नए अवसर दे रहा है, बल्कि देश के कोने-कोने में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत कर रहा है। #12YearsOfSwasthBharat
1
2
14
552
भारत के युवा खिलाड़ी अपने सपनों को पदक जीतने की उपलब्धियों में बदल रहे हैं। देशभर में एक हजार से अधिक #KheloIndia केंद्र प्रतिभाओं को निखार रहे हैं, जिससे भविष्य के चैंपियनों के लिए मजबूत आधार तैयार हो रहा है। #12YearsOfYuvaShakti
India's young athletes are turning dreams into podium finishes. With over a thousand #KheloIndia Centres nurturing talent across the country, the foundation for future champions is stronger than ever. #12YearsOfYuvaShakti
1
2
9
588
🌀इंदौर में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) देशों की कृषि मंत्रिस्तरीय और अधिकारी स्तरीय बैठकों का समापन आज एक सर्वसम्मत ‘इंदौर डिक्लेरेशन’ के साथ हुआ जिसमें खाद्य सुरक्षा, किसान कल्याण, जलवायु-सहनीय खेती, कृषि व्यापार और डिजिटल एग्रीकल्चर को नई दिशा देने वाले कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए 🌀केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री @ChouhanShivraj ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वैश्विक संकट और अनिश्चितताओं के बीच ब्रिक्स देशों की यह बैठक पूरी दुनिया के लिए आशा, विश्वास और सामूहिक जिम्मेदारी का सशक्त संदेश लेकर आई है विवरण: pib.gov.in/PressReleasePage.… @AgriGoI
6
36
1,349
🚨 फर्जी खबर अलर्ट! दावा: सोशल मीडिया पर एक प्रश्नपत्र प्रसारित किया जा रहा है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि नीट (NEET) का प्रश्नपत्र फिर से लीक हो गया है। ⚠️ यह दावा पूरी तरह फर्जी है। ❌ अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से संबंधित किसी भी अपुष्ट सामग्री पर भरोसा न करें, उसे साझा न करें और न ही उसके आधार पर कोई निष्कर्ष निकालें। ✅ आधिकारिक जानकारी और प्रमाणिक अपडेट के लिए केवल इस वेबसाइट पर जाएं: neet.nta.nic.in 🔴 भारत सरकार से संबंधित किसी भी संदिग्ध या भ्रामक सामग्री की सूचना #PIBFactCheck को दें। 📱 WhatsApp: 91 8799711259 📧 Email: factcheck@pib.gov.in

Claim: A question paper is being circulated on social media claiming that the NEET paper has been leaked again. ⚠️This Claim is #fake. 🚨 Candidates are advised not to trust, share, or rely on any unverified examination-related content. ✅ For authentic updates and official information, visit only: neet.nta.nic.in 🔴 Report suspicious content related to the Government of India to @PIBFactCheck 📱 WhatsApp: 91 8799711259 📧 Email: factcheck@pib.gov.in
3
4
13
2,667
पीआईबी हिंदी retweeted
सोशल मीडिया पर @NavbharatTimes के एक डिजिटली ऑल्टर्ड तस्वीर के माध्यम से दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के बधाई संदेश का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प साहब हमारे प्रिय मित्र हैं। वो जो करतें हैं सही करतें हैं हम हमेशा उनके साथ हैं और साथ रहेंगे। #PIBFactCheck ❌ यह दावा फर्जी है। ✅ प्रधानमंत्री @narendramodi ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। ⚠️ सत्यापित जानकारी के लिए केवल आधिकारिक सरकारी स्रोतों पर ही भरोसा करें। 🔸 केंद्र सरकार से संबंधित किसी भी संदिग्ध तस्वीर, वीडियो अथवा संदेश को @PIBFactCheck को भेजिए, वास्तविकता हम आपको बताएंगे। 📲 91 8799711259 📩factcheck@pib.gov.in
30
144
307
20,796
सरकार ने वर्तमान सेना उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम को 30 जून, 2026 की दोपहर से अगला सेना प्रमुख नियुक्त किया है। मौजूदा सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, पीवीएसएम, एवीएसएम उसी दिन सेवानिवृत्त हो रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला के पूर्व छात्र हैं और दिसंबर 1986 में बख्तरबंद कोर में कमीशन प्राप्त किया था। लगभग चार दशकों के अपने विशिष्ट सैन्य करियर के दौरान, उन्होंने परिचालन, रणनीतिक, क्षमता विकास और संस्थागत क्षेत्रों में व्यापक अनुभव प्राप्त किया है, जिससे भारतीय सेना की युद्ध क्षमता और दीर्घकालिक परिवर्तन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है विवरण: pib.gov.in/PressReleasePage.… @SpokespersonMoD
5
33
1,233
यूपीएससी ने भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। 🔸 विस्तृत विज्ञापन संख्या 06/2026, उम्मीदवारों के लिए निर्देशों सहित, आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है 🔸इच्छुक उम्मीदवार 13 जून, 2026 से 3 जुलाई, 2026 तक ऑनलाइन भर्ती आवेदन पोर्टल upsconline.nic.in/ora/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। विवरण: pib.gov.in/PressReleasePage.…

1
28
164
26,320
सशक्त युवा, सशक्त राष्ट्र: 2047 तक विकसित भारत के लिए भारत का दृष्टिकोण 💠2014 और 2026 के बीच, सरकार ने शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता, खेल, स्वास्थ्य और नागरिक भागीदारी जैसे क्षेत्रों में युवाओं पर केंद्रित कई पहल शुरू कीं 💠राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और युवाओं के नेतृत्व वाले विकास के विज़न के आधार पर, सरकार ने शिक्षा तक पहुँच बढ़ाई, उच्च शिक्षा को मजबूत किया और कौशल विकास व रोजगार के अवसर बढ़ाए 💠भारत के स्टार्टअप तंत्र में भी इजाफा हुआ, जिसमें 2.3 लाख से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म, समावेशी कार्यक्रमों और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से, देश के युवा 'अमृत पीढ़ी' के रूप में उभरे हैं और 'विकसित भारत @ 2047' के विज़न में योगदान दे रहे हैं विवरण: pib.gov.in/PressReleasePage.… @YASMinistry @MSDESkillIndia
1
8
666