2 मिनट के मज़े के चक्कर में ज़िंदगी बर्बाद मत करो
आजकल Instagram और Facebook पर "Stand Up, Josh,"Power" नाम से गोलियां बहुत बिक रही हैं।
Ad में लिखा होता है 1 गोली काफी है, पति ठीक हो गए, पत्नियां खुश।
लेकिन इसका सेवन करने से लत लग जाती है
पहले 1 गोली से काम चलता है, फिर 2 लगती है, फिर बिना गोली के कुछ होता ही नहीं। दिमाग मान लेता है कि बिना दवा के आप कमजोर हो।
ये मेंटल फिजिकल दोनों तरह की लत है।
इससे बॉडी के नुकसान हार्ट अटैक का रिस्क इनमें छुपे हुए केमिकल BP और धड़कन तेज कर देते हैं
किडनी-लिवर खराबvबिना टेस्ट की गोलियां फिल्टर नहीं हो पाती
सिरदर्द, चक्कर, उल्टी सबसे कॉमन साइड इफेक्ट
आंखों की रोशनी कुछ केस में परमानेंट डैमेज भी रिपोर्ट हुआ है
असली प्रॉब्लम छुप जाती है
Stress, डायबिटीज, मोटापा, नींद की कमी असली कारण का इलाज कराने की बजाय लोग गोली खाकर टाल देते हैं। बाद में बीमारी और बढ़ जाती है।
90% ऑनलाइन बिकने वाली ये गोलियां नकली होती हैं। इनमें Viagra जैसा केमिकल चोरी-छुपे मिला देते हैं। ऊपर आयुर्वेदिक लिख देते हैं ताकि कोई पकड़ न पाए।
मर्दानगी गोली से नहीं आती, हेल्दी लाइफस्टाइल से आती है। रोज 30 मिनट वॉक, अच्छी नींद, टेंशन कम करो।
अगर सच में दिक्कत है तो शर्माओ मत, यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर से मिलो सही इलाज सिर्फ डॉक्टर दे सकता है, Facebook का ad नहीं।