भारतीय ज्ञानपरम्परा की दिव्य धारा को आत्मसात् करते श्रीहरिप्रियासंस्कृतवैदिकगुरुकुल के प्रतिभाशाली छात्र, प्रति सोमवार से शुक्रवार संस्कृतसंवर्धनप्रतिष्ठान में उपस्थित होकर संस्कृत व्याकरण के शुद्ध, वैज्ञानिक, तर्कसम्मत एवं गूढ़ स्वरूप का अत्यन्त मनोनिवेशपूर्वक अध्ययन कर रहे हैं।