हम विकास भी करेंगे, सुरक्षा भी देंगे,
आस्था का सम्मान भी करेंगे, और समृद्धि की नई ऊंचाई की ओर भी आप सबको लेकर जाएंगे..। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कटाक्ष किया कि यह काम कांग्रेस या सपा नहीं कर पाती। सीएम ने कहा कि जो लोग आस्था-महापुरुषों को सम्मान, विकास की योजनाएं, नौजवान को रोजगार, उद्योग-धंधे नहीं ला सकते, बेटी-बहन को सुरक्षा, बाढ़ की समस्या का समाधान और सड़कों का निर्माण नहीं कर सकते तो ऐसे लोगों को नहीं चुनना चाहिए।