Official handle of District Magistrate cum District Collector, Koderma (Jharkhand)

Joined August 2016
8,259 Photos and videos
जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा विभिन्न पीडीएस दुकानों एवं आदर्श दाल-भात केंद्र का औचक निरीक्षण कर खाद्यान्न वितरण व्यवस्था एवं अभिलेखों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कुछ अनियमितताओं पर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जबकि संतोषजनक संचालन करने वाले केंद्रों की सराहना की गई। मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने लाभुकों को पारदर्शी एवं निर्बाध सेवाएं उपलब्ध कराने तथा सभी अभिलेखों का नियमित संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। #जिला_प्रशासन_कोडरमा @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @IprdKoderma
4
177
समाहरणालय सभाकक्ष में आज जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आहूत कर पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम, संस्थागत प्रसव, एएनसी पंजीकरण एवं विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों व चिकित्सकों को सभी स्वास्थ्य केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित करने, स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी करने तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़े लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। #HealthForAll #DistrictAdministrationKoderma @JharkhandCMO @HLTH_JHARKHAND @IprdKoderma
1
105
झारखण्ड के होनहार युवाओं के लिए अवसर… राज्य के 50 प्रतिभावान छात्रों को UK में मास्टर्स करने के लिए मिलेगी 100% स्कॉलरशिप। छात्राओं के लिए 30% सीटें आरक्षित हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 20 जून 2026 है। आज ही अप्लाई करें: mgos.jharkhand.gov.in/
31
42
151
8,810
समाहरणालय सभागार में आज योजना एवं विकास शाखा तथा सभी इंजीनियरिंग विंग के साथ अनटाईड फंड, डीएमएफटी, एमपी लैड एवं एमएलए लैड से संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी लंबित योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान कहा कि जिन योजनाओं का एग्रीमेंट हो चुका है, उनका कार्य बिना विलंब शुरू किया जाए तथा सभी विभाग गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को विकास कार्यों का लाभ शीघ्र मिल सके। #DistrictAdministrationKoderma @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @IprdKoderma
1
7
311
जनता दरबार के माध्यम से लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनी एवं आश्वस्त किया की शिकायतों का समाधान ससमय किया जाएगा। साथ ही एक सप्ताह के अंदर सभी प्राप्त शिकायतों का जांच प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया, ताकि शिकायतों के निष्पादन में सहूलियत हो। #जिला_प्रशासन_कोडरमा @JharkhandCMO @IprdKoderma
1
136
DC KODERMA retweeted
हमारे राज्य की माताओं-बहनों और किसान भाइयों की मेहनत और बिरसा हरित ग्राम योजना का है यह कमाल, क्योंकि देश के साथ-साथ विदेश में भी आम बना है खास। सभी किसान भाइयों और मईयां को बहुत-बहुत बधाई और जोहार।
राज्य भर में सखी मंडल की महिलाएं @onlineJSLPS के सहयोग से #पलाश_ब्रांड अंतर्गत आमों की बिक्री कर रही हैं। बेहतर बाजार संपर्क, पैकेजिंग और विपणन सहयोग से उनकी आय बढ़ रही है तथा ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। @MoRD_GoI @HemantSorenJMM @DipikaPS
11
26
140
4,662
"नशे को ना, खेल को हाँ" विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन। निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत ताईक्वांडो डे-बोर्डिंग सेंटर, सी.डी. बालिका उच्च विद्यालय, झुमरी तिलैया में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं ने नशा मुक्ति का संदेश देते हुए अपने विचार चित्रों के जरिए व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्हें नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ जीवनशैली, शिक्षा एवं खेल गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। #NashaMuktKoderma #SayNoToDrugs #DistrictAdministrationKoderma @JharkhandCMO @IprdKoderma @prdjharkhand
1
98
DC KODERMA retweeted
आज नई दिल्ली में माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी की अध्यक्षता में आयोजित @NITIAayog की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में झारखंड की 4 करोड़ से अधिक जनता की आकांक्षाओं को रखने का अवसर मिला। बैठक का विषय "Inclusive Human Development for Vikasit Bharat @2047" था। झारखंड ने देश की औद्योगिक प्रगति को खनिज संपदा, श्रमशक्ति और संसाधनों से ऊर्जा दी है। लेकिन हमारा मानना है कि खनिज संपदा को मानव पूंजी, शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास से जोड़े बिना विकास अधूरा रहेगा। हमारा लक्ष्य है कि Viksit Bharat @ 2047 एवं झारखंड के Vision 2050 के साथ झारखंड राज्य Manufacturing Hub, Green Economy और Knowledge Economy के रूप में नई पहचान बनाए।
8
50
277
7,933
झारखंड सीएसआर नीति, 2020 के तहत जिला सीएसआर समिति का गठन किया गया। बैठक में विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों से सीएसआर मद के अंतर्गत वित्तीय सहयोग बढ़ाने तथा जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। साथ ही संबंधित विभागों को सीएसआर से संचालित किए जा सकने वाले परियोजनाओं की सूची तैयार करने का निर्देश दिया, ताकि उद्योगों के सहयोग से प्राथमिकता आधारित विकास कार्यों को गति दी जा सके। #DistrictAdministrationKoderma @JharkhandCMO @IprdKoderma @prdjharkhand
1
2
194
माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी के विजन से प्रेरित "बिरसा हरित ग्राम योजना" ग्रामीण परिवारों के लिए आजीविका सृजन का सशक्त माध्यम बन रही है। योजना के माध्यम से अनेक परिवारों को स्थायी रोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर प्राप्त हो रहा है, जिससे ग्रामीण विकास को नई गति मिल रही है। #BirsaHaritGramYojana #RuralDevelopment #DistrictAdministrationKoderma @JharkhandCMO @IprdKoderma @prdjharkhand @onlineJSLPS
1
176
आज जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक आयोजित कर राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध अतिक्रमण हटाने, अनधिकृत निर्माण रोकने, हाईवे निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं सड़क सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। साथ ही संबंधित विभागों को नियमित गश्ती, जन-जागरूकता अभियान, आधुनिक यातायात निगरानी प्रणाली एवं आपातकालीन सुविधाओं को मजबूत कर सुरक्षित एवं व्यवस्थित राजमार्ग व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। #DistrictAdministrationKoderma @JharkhandCMO @NHAI_Official @IprdKoderma
1
1
134
आज जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय परिसर से नशा मुक्ति जन-जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर हस्ताक्षर अभियान, सामूहिक शपथ एवं जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। जिला प्रशासन द्वारा संचालित यह अभियान जिले के विभिन्न गांवों एवं समुदायों तक पहुंचकर नशामुक्त, स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण का संदेश देने का कार्य करेगी। #SayNoToDrugs #DistrictAdministrationKoderma @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @IprdKoderma
1
1
8
264
आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवारा एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर, उरवां का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं, दवा उपलब्धता, स्वच्छता व्यवस्था एवं मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं की समीक्षा की। मौके पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने, सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने तथा स्वास्थ्य संस्थानों की नियमित मॉनिटरिंग एवं जनजागरूकता गतिविधियों को सुदृढ़ करने का सख्त निर्देश संबंधित अधिकारियों व चिकित्सकों को दिया। #जिला_प्रशासन_कोडरमा @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @HLTH_JHARKHAND @IprdKoderma
4
226
आज तिलैया डैम स्थित एडवेंचर पार्क एवं मत्स्य आहार मिल का निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान सभी परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय पर पूर्ण करने तथा पार्क परिसर में व्यापक पौधरोपण कर इसे और अधिक आकर्षक एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त मत्स्य आहार मिल में फिश फीड निर्माण प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए साफ-सफाई एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप उत्पादन कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। #DistrictAdministrationKoderma @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @IprdKoderma @VisitJharkhand @prdjharkhand
1
6
269
बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आयोजित एक दिवसीय आम उत्सव सह बागवानी मेले का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलित व फीता काटकर किया। साथ ही विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर आम उत्पादकों एवं स्वयं सहायता समूहों की दीदियों का उत्साहवर्धन किया। आम उत्सव सह बागवानी मेला का उद्देश्य आम उत्पादकों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना, उचित मूल्य सुनिश्चित करना तथा किसानों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़ना है। कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों के किसान एवं किसान उत्पादक संगठन (FPO) शामिल हुए। #MangoFestival #BirsaHaritGramYojana #FarmersEmpowerment #DistrictAdministrationKoderma @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @onlineJSLPS @prdjharkhand @IprdKoderma
2
7
256
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा कोडरमा, झुमरी तिलैया एवं गुमो क्षेत्र के विभिन्न वाटर प्लांटों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ वाटर प्लांटों में फूड लाइसेंस संबंधी अनियमितताएं पाई गईं, जिनके संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए गए। सभी संचालकों को स्वच्छता मानकों का पालन करने, पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने तथा वैध फूड लाइसेंस सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। विदित हो कि बिना लाइसेंस संचालन एवं नियमों के उल्लंघन पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। #DistrictAdministrationKoderma @JharkhandCMO @IprdKoderma
1
1
7
366
आज सामाजिक सुरक्षा एवं बाल संरक्षण योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित कर 248 बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने की स्वीकृति प्रदान की गई। इस योजना के तहत पात्र एकल एवं अनाथ बच्चों को शिक्षा एवं पालन-पोषण हेतु प्रतिमाह ₹4,000 की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही बैठक में बाल विवाह रोकथाम, बाल संरक्षण, केंद्रीय एवं सर्वजन पेंशन योजना तथा मुख्यमंत्री मंइया सम्मान योजना के लाभुकों के शत-प्रतिशत सत्यापन एवं समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया। #DistrictAdministrationKoderma @JharkhandCMO @IprdKoderma @prdjharkhand
2
6
336
जनता दरबार में आए आमजनों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना तथा समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिकायतों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए एवं समाधान की स्थिति की प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय में समयबद्ध रूप से समर्पित करें। @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @IprdKoderma
1
2
274
आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से MEETA पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों एवं जनता दरबार के आवेदनों की समीक्षा की। सभी संबंधित विभागों एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को लंबित मामलों का 7 दिनों के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं त्वरित कार्रवाई पर विशेष जोर देते हुए आम नागरिकों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिया। #DistrictAdministrationKoderma #MeetaPortal #GoodGovernance @JharkhandCMO @IprdKoderma
2
1
8
369
हमें धरती आबा पर गर्व है: @HemantSorenJMM
22
50
173
5,129