Minister of Rural Development and Panchayati Raj, Government of Jharkhand; MLA, Mahagama

Joined March 2012
13,461 Photos and videos
Pinned Tweet
विधानसभा में मनरेगा पर संकल्प (संक्षिप्त वक्तव्य): वर्ष 2005 में लागू मनरेगा झारखंड के ग्रामीण गरीबों के लिए जीवन रेखा है। इसने रोजगार, गरीबी उन्मूलन, पलायन रोकने और महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रस्तावित VB-GRAM अधिनियम, 2025 से रोजगार की कानूनी गारंटी कमजोर होने, राज्यों पर 60:40 वित्तीय बोझ बढ़ने, ग्राम सभाओं की शक्तियाँ घटने तथा डिजिटल जटिलताओं से श्रमिकों के वंचित होने की आशंका है। अतः मैं संकल्प प्रस्तावित करता हूँ कि मनरेगा के मांग-आधारित, अधिकार-आधारित ढाँचे को यथावत रखा जाए, केंद्र सरकार पूर्ववत वित्तीय जिम्मेदारी निभाए तथा रोजगार के दिनों की संख्या 100 से बढ़ाकर 150 दिन की जाए, ताकि झारखंड के लाखों गरीब परिवारों के हित सुरक्षित रह सकें। @RahulGandhi
3
79
114
11,697
हर पात्र मतदाता तक पहुंचना कांग्रेस का संकल्प है। महागामा के ठाकुर गंगटी प्रखंड अंतर्गत फुलवारिया पंचायत में कांग्रेस के बीएलए एवं कार्यकर्ता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत बीएलओ से समन्वय स्थापित कर मतदाता सूची सत्यापन में जुटे हैं। लक्ष्य स्पष्ट है हर योग्य मतदाता का नाम जुड़े, आवश्यक संशोधन हो और किसी का अधिकार न छिने।
1
8
अख़बारों में आज… महिलाओं के सशक्तिकरण, ग्राम प्रधानों के हितों और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर किए जा रहे निरंतर प्रयासों को आज विभिन्न समाचार पत्रों में प्रमुखता से स्थान मिला। जनसेवा, संवाद और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ते रहेंगे।
1
15
America killed 3 of our sailors. Then America officially blamed India, yes, US officially blamed India for those deaths. Meanwhile, our PM @narendramodi ji on way to meet US President in Paris. @INCIndia @INCJharkhand_
𝐀 𝐰𝐚𝐫𝐦 𝐚𝐧𝐝 𝐞𝐧𝐭𝐡𝐮𝐬𝐢𝐚𝐬𝐭𝐢𝐜 𝐰𝐞𝐥𝐜𝐨𝐦𝐞 𝐟𝐨𝐫 𝐏𝐌 𝐒𝐡𝐫𝐢 𝐍𝐚𝐫𝐞𝐧𝐝𝐫𝐚 𝐌𝐨𝐝𝐢 𝐢𝐧 𝐍𝐢𝐜𝐞, 𝐅𝐫𝐚𝐧𝐜𝐞. 🇮🇳🇫🇷 Upon his arrival, PM Modi was greeted with great warmth, while a vibrant traditional dance performance added a special cultural touch to the occasion. 𝐓𝐚𝐤𝐞 𝐚 𝐥𝐨𝐨𝐤 𝐚𝐭 𝐭𝐡𝐞 𝐦𝐞𝐦𝐨𝐫𝐚𝐛𝐥𝐞 𝐰𝐞𝐥𝐜𝐨𝐦𝐞. 🔽
2
3
84
रक्तदान सिर्फ़ एक दान नहीं, बल्कि किसी की धड़कनों को नई ज़िंदगी देने का संकल्प है। विश्व रक्तदाता दिवस पर आइए, स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे बढ़ें और मानवता की इस सबसे अनमोल सेवा में सहभागी बनें। #blooddonation #BloodDonorsDay
17
32
206
आपका एक यूनिट रक्त, किसी के लिए जीवन की नई उम्मीद बन सकता है। विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान का संकल्प लें, जीवन बचाने में अपना योगदान दें।
3
10
99
Modi ji, please take inspiration from your predecessor do what's right for our country. @INCIndia @INCJharkhand_
16h
Prime Minister Narendra Modi - US President Donald Trump to meet in France: White House
34
36
363
अमेरिका के पास ऐसा क्या है कि प्रधान मंत्री मोदी जी , विदेश मंत्री जयशंकर जी कुछ बोल ही नहीं पाते. मोदी जी आप भारत के प्रधान मंत्री हैं, अपने पिछले प्रधानमंत्रियों से कुछ तो सीखिए और हिम्मत दिखाइए. एक मनमोहन सिंह जी की सरकार थी, इटालियन मेरिन्स को तुरत पकड़ कर बरसों तो जेल में रखा. अमेरिकन एम्बेसी की सुरक्षा हटा ली. थोड़ी हिम्मत आप भी दिखाइए, हमारे 3 होनहार बच्चों को अमेरिकी सेना ने बेवजह गोली मार दी. क्या आप इस पर भी एक शब्द अमेरिका के ख़िलाफ़ नहीं बोल पा रहे? अगर अमेरिका के ख़िलाफ़ हिम्मत नहीं जुटा पा रहे तो कम से कम उन माताओं से मिल कर उनको श्रन्धांजलि और सांत्वना ही दे आइए. इतनी तो हिम्मत दिखाइए अमेरिका के ख़िलाफ़. @RahulGandhi @kcvenugopalmp @INCIndia @INCJharkhand_
3
43
79
1,039
देश का युवा आज दोहरी मार झेल रहा है एक ओर बेरोजगारी, दूसरी ओर पेपर लीक का संगठित खेल। लाखों छात्रों के सपनों और मेहनत के साथ हो रहे इस अन्याय के खिलाफ अब संघर्ष और तेज होगा। जननायक श्री @RahulGandhi जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी देशभर में छात्र-युवा आंदोलन का बिगुल फूंकने जा रही है। प्रमुख शिक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाले विशाल छात्र सम्मेलनों के माध्यम से युवाओं की आवाज़ को राष्ट्रीय मंच दिया जाएगा। यह सिर्फ एक आंदोलन नहीं, बल्कि उन करोड़ों युवाओं के भविष्य की लड़ाई है जिनके सपनों को बार-बार लूटा गया है। अब युवा चुप नहीं रहेगा, देश जवाब मांगेगा।
1
38
59
489
Dipika Pandey Singh retweeted
कई साथियों ने INDIA गठबंधन की बैठक में मेरे भाषण का हिंदी अनुवाद मांगा था - यह रहा, ज़रूर सुनें। 8 जून को INDIA गठबंधन की बैठक में 20 से भी ज़्यादा नेताओं के भाषणों और बातों को सुनने के बाद आखिर में मैंने इस भाषण से उन्हें संबोधित किया। जब भारत की सोच, देश की आत्मा पर संकट हो... जब संस्थाओं पर कब्ज़ा हो... जब जनता की आवाज़ दबाई जाए...तब सिर्फ़ एकता के साथ प्रतिरोध काम आता है। मैं फिर से कह रहा हूँ - 2024 का चुनाव हम हारे नहीं थे और 2029 का चुनाव हम जीत चुके हैं। हम एकजुट रहेंगे, जन-जन को संगठित करेंगे और प्रतिरोध की ताकत से BJP और उसके भारत के संस्थानों पर कब्ज़े को हराएंगे। youtube.com/watch?v=kG3sz5Ff…
629
5,130
13,624
296,973
असम में हुई वायुसेना विमान दुर्घटना में हमारे पाँच वीर जवानों के शहीद होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले इन वीर सपूतों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। उनकी वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को देश सदैव सम्मान और गर्व के साथ याद रखेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
33
38
312
आज मारवाड़ी सहायक समिति द्वारा आयोजित परंपरा प्रदर्शनी के प्री-लॉन्च समारोह एवं अपनों की उड़ान कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। महिलाएँ आज शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यमिता सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व का परिचय दे रही हैं। झारखंड में जेएसएलपीएस से जुड़ी 32 लाख से अधिक महिलाएँ आत्मनिर्भरता और सफलता की नई मिसाल गढ़ रही हैं। नारी सशक्तिकरण ही सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला है।
2
38
54
427
रांची स्थित आवासीय कार्यालय में आज सरायकेला-खरसावाँ के ग्राम प्रधान महासभा के प्रतिनिधियों से मुलाकात हुई। उन्होंने झारखंड में पेसा नियमावली लागू किए जाने पर आभार व्यक्त किया तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और ग्राम प्रधानों के चयन संबंधी मुद्दों पर अपने सुझाव एवं मांगें रखीं। उन्हें आश्वस्त किया गया कि उनकी न्यायसंगत मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा। पेसा नियमावली का उद्देश्य अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभाओं को सशक्त बनाते हुए आदिवासी समाज की परंपराओं, अधिकारों और स्वशासन को मजबूत करना है।
33
80
649
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जनता के मन में कई सवाल हैं। यदि आपके माता-पिता का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है और केवल दादा-दादी का नाम दर्ज है, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। SIR की FAQ में पारिवारिक रिकॉर्ड और संबंधों के आधार पर विभिन्न परिस्थितियों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अपनी स्थिति को समझें, आवश्यक दस्तावेज़ों की जानकारी प्राप्त करें और प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ें। सही जानकारी ही आपके मताधिकार की सबसे बड़ी सुरक्षा है। #SIR2026 #Jharkhand #VoterAwareness #Democracy
1
36
48
541
महंगाई सिर्फ आंकड़ों का विषय नहीं, बल्कि हर घर की चिंता है। जब बस का किराया बढ़े, रोजगार के अवसर कम हों और रसोई का खर्च लगातार बढ़ता जाए, तब सबसे बड़ा बोझ आम आदमी और मध्यम वर्ग के परिवारों पर पड़ता है। जनता को राहत, रोजगार और जीवनयापन की सुरक्षा चाहिए — क्योंकि विकास का असली अर्थ तभी है जब हर परिवार सम्मान और सुकून के साथ अपना जीवन जी सके।
1
45
63
478
प्रतिरोध सिर्फ़ एक शब्द नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की जीवंत विचारधारा है। जब-जब लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों पर हमला हुआ है, कांग्रेस ने प्रेम, एकता और जनशक्ति के बल पर उसके खिलाफ़ आवाज़ बुलंद की है। नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री @RahulGandhi जी का यह संदेश केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि देश को जोड़ने, नफ़रत पर मोहब्बत और विभाजन पर एकता की जीत का संकल्प है। 🇮🇳✊ #RahulGandhi #INDIAAlliance #Congress #Democracy #Constitution @INCIndia @INCJharkhand_
“The Congress Party’s role as many of you have stated, is to unite all of you together with love and affection.” My speech to the INDIA Alliance leadership on 8th June. youtube.com/watch?v=EorzeIgd…
42
71
706
विश्व बालश्रम निषेध दिवस हर बच्चे का अधिकार है शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान। आइए संकल्प लें—बालश्रम मुक्त समाज बनाएं और बच्चों के सपनों को नई उड़ान दें। #WorldDayAgainstChildLabour
1
40
51
411
बिरसा हरित ग्राम योजना झारखंड के किसानों के जीवन में हरियाली के साथ समृद्धि का नया अध्याय लिख रही है। आम बागवानी के माध्यम से परती भूमि को आय के स्थायी स्रोत में बदला जा रहा है, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ रही है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिल रही है।
1
48
84
720
लोकतंत्र केवल मतदान का अधिकार नहीं, बल्कि सवाल पूछने की ताकत भी है। जब संस्थाएँ मज़बूत हों, न्याय निष्पक्ष हो और जनता की आवाज़ को सम्मान मिले, तभी लोकतंत्र सशक्त बनता है। लोकतंत्र की असली पहचान सत्ता नहीं, बल्कि जवाबदेही, पारदर्शिता और नागरिकों की स्वतंत्र भागीदारी है। लोकतंत्र तभी जीवित रहता है जब जनता जागरूक हो, संस्थाएँ स्वतंत्र हों और सच बोलने का साहस बना रहे।
1
42
69
429
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री @Pawankhera जी, श्री @MansoorKhanINC जी, श्री @NeerajDangiINC जी एवं श्री @pravchak जी को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आप सभी की वैचारिक स्पष्टता, संगठन के प्रति समर्पण तथा जनहित के मुद्दों के प्रति प्रतिबद्धता राज्यसभा को और अधिक सशक्त बनाएगी। हमें विश्वास है कि आप सभी सदन में देश की जनता की आकांक्षाओं, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना का प्रभावी प्रतिनिधित्व करेंगे। आपके सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ।
5
72
386
3,841
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी को कर्नाटक से पुनः राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपका अनुभव, संघर्ष और संवैधानिक मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता देश के लोकतंत्र को निरंतर सशक्त करती रहे। मैं आपके सफल, स्वस्थ एवं दीर्घ राजनीतिक जीवन की कामना करती हूँ। @kharge
2
45
186
949