महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी का आज अचानक विमान दुर्घटना में निधन होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं दुखद है। उनका सार्वजनिक जीवन काफी लंबा एवं प्रभावी रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उन्हें हृदयपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा ईश्वर से प्रार्थना करता है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ॐ शांति।
दत्तात्रेय होसबाले
सरकार्यवाह
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ