📍बुलढाणा
बुलढाणा जिलाधिकारी कार्यालय के नियोजन भवन में राज्य के श्रम मंत्री ना. आकाशजी फुंडकर एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पत्रकार परिषद को संबोधित किया। इस दौरान आदरणीय प्रधानमंत्री श्री
@narendramodi जी के सलग 4399 दिनों के ऐतिहासिक कार्यकाल की उपलब्धियों और बुलढाणा जिले में हुए विकास कार्यों की जानकारी साझा की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में देश की मजबूत अर्थव्यवस्था, अनुच्छेद 370 की समाप्ति, डिजिटल UPI क्रांति और भव्य श्रीराम मंदिर जैसे सांस्कृतिक पुनरुत्थान के निर्णयों पर प्रकाश डाला। साथ ही बुलढाणा जिले के लिए आयुष्मान भारत के तहत 10,50,000 से अधिक कार्ड वितरण, खामगांव-जालना रेलवे मार्ग के भूमि अधिग्रहण की प्रगति, और फसल बीमा के अंतर्गत 13,00,000 से अधिक किसानों को ₹1408.89 करोड़ के मुआवजे जैसी बड़ी सौगातों का ब्यौरा दिया। मोदी सरकार विकासोन्मुखी प्रशासन के माध्यम से हर वर्ग के कल्याण के लिए कटिबद्ध है। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।
@InfoBuldhana
#PratapraoJadhav #Shivsena #Buldana #12YearsOfDevelopment #ModiGovernment