यशस्वी प्रधानमंत्री श्री
@narendramodi जी के सेवा, सुशासन, समर्पण एवं जनकल्याण के 12 सफल वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, दिल्ली की लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्रीमती
@gupta_rekha जी तथा दिल्ली प्रदेश भाजपा के यशस्वी अध्यक्ष श्री
@hdmalhotra जी के कुशल नेतृत्व में यमुना मैया के 28 घाटों पर “स्वच्छ यमुना, मेरा कर्तव्य” अभियान संचालित किया जा रहा है।
माँ यमुना केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, आस्था और सभ्यता की जीवनरेखा है। इसके संरक्षण, पुनर्जीवन एवं स्वच्छता के लिए जनभागीदारी ही सबसे बड़ी शक्ति है। हम सभी का यह नैतिक दायित्व है कि माँ यमुना को स्वच्छ, निर्मल एवं अविरल बनाने में अपना सक्रिय योगदान दें।
इसी संकल्प को साकार करने हेतु आज मयूर विहार जिला भाजपा द्वारा आयोजित महा स्वच्छता अभियान में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त हुआ। यह अभियान मयूर विहार जिला अध्यक्ष श्री विजेंद्र धामा जी के नेतृत्व एवं अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसकी मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं जुझारू जननेता बहन स्वाति मालीवाल जी
@SwatiJaiHind रहीं।
कालिंदी कुंज घाट पर आयोजित इस विशेष अभियान में यमुना तट की स्वच्छता कर पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनभागीदारी का संदेश दिया गया। यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं, बल्कि यमुना के प्रति हमारी श्रद्धा, जिम्मेदारी और संकल्प का प्रतीक है।
आइए, हम सभी मिलकर स्वच्छ, सुंदर, हरित एवं विकसित दिल्ली के निर्माण का संकल्प लें तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करें।
@BJP4Delhi
मनोज कुमार जैन
मनोनीत निगम पार्षद, दिल्ली
#SwachhYamunaMeraKartavya #12YearsOfPMModi #SwachhYamuna #ViksitDelhi #CleanDelhi #MaaYamuna #BJPDelhi #JanBhagidari #EnvironmentalProtection #YamunaCleanup #DelhiForDevelopment