Filter
Exclude
Time range
-
Near
AI पर फोकस, 8 हजार को नौकरी से निकाला, अब जकरबर्ग ने माना- कुछ गलतियां हुईं हैं Meta ने बीते महीने ही करीब 8 हजार लोगों को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखाया है और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) पर अपना फोकस बढ़ाया है. नई रिपोर्ट से पता चला है कि मार्क जकरबर्ग ने माना है कि कुछ गलतियां हुई हैं और मनमुताबिक परिणाम नहीं मिले हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. पूरी ख़बर- intdy.in/gfao72 #Meta #MarkZuckerberg #ArtificialIntelligence #AI #TechNews #ATCard #AajTakSocial
2
202
आग लगी नहीं थी, लगाई गई थी... दिल्ली के तुगलकाबाद अग्निकांड में बड़ा खुलासा, जिंदा जल गए थे 3 लोग 12 जून की रात. घड़ी में करीब 2 बजकर 24 मिनट हो रहे थे. दक्षिण दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में ज्यादातर लोग गहरी नींद में थे. तभी अचानक एक इमारत से धुआं उठना शुरू हुआ. कुछ ही मिनटों में धुआं आग की लपटों में बदल गया. लोग चीखते हुए घरों से बाहर भागने लगे. लेकिन उस रात हर कोई नहीं बच पाया. अब इस कहानी में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस का कहना है कि ये साजिश थी. पूरी ख़बर- intdy.in/6gl779 #TughlakabadFire #DelhiFire #DelhiNews #FireTragedy #CrimeNews #ATCard #AajTakSocial | @arvindojha
1
1
4
1,113
#BreakingNews ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की मौत, खान ग्लोबल स्टडीज पर हमले मामले में थे आरोपी ज्ञान बिंदु एकेडमी और खान ग्लोबल स्टडीज विवाद के बीच एक नया मोड़ सामने आया है. ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. प्रिंस यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर के बाद वह कथित तौर पर गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल चले गए थे. पूरी ख़बर- intdy.in/nfvdlm #PrinceYadav #RoshanAnand #GyanBinduAcademy #KhanGlobalStudies #Patna #ATCard #AajtakSocial | @ShashiReporter
5
3
15
2,736
उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प में युवक की मौत के बाद बवाल बढ़ता जा रहा है. यहां आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके घरों पर ध्वस्तीकरण की मांग को लेकर भीड़ ने पुलिस की मौजूदगी में पत्थराव कर दिया. आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया गया. वहीं प्रशासन ने मामले को देखते हुए इंटरनेट बंद कर दिया है. अब इस मामले को लेकर 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. वहीं इस घटना के बाद बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है. #Uttarakhand #Vikasnagar #DehradunNews #Bairagiwala #ATCard #AajTakSocial
2
2
13
1,295
पश्चिम एशिया में जारी तनाव और फ्यूल सप्लाई पर बढ़ते दबाव के बीच भारत ने वैकल्पिक ईंधन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. केंद्र सरकार ने 100 प्रतिशत एथेनॉल फ्यूल को हरी झंडी दे दी है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की है कि, अब फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक वाले वाहनों में E100 यानी 100 फीसदी इथेनॉल फ्यूल के उपयोग की अनुमति दे दी गई है. उन्होंने बताया कि इस परियोजना से जुड़ी फाइल को मंजूरी दे दी गई है और अब देश में प्योर इथेनॉल फ्यूल के इस्तेमाल का रास्ता साफ हो गया है. भारत पहले ही तय समय से पहले पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य हासिल कर चुका है. सरकार का दावा है कि इससे कच्चे तेल के आयात पर होने वाला खर्च कम हुआ है और देश को 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बचत हुई है. इस सफलता से उत्साहित सरकार अब आगे बढ़ते हुए 100 प्रतिशत इथेनॉल बेस्ड ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम की दिशा में काम कर रही है. नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने कहा कि, "उन्हें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि, कल रात 6 बजे उन्होंने 100 प्रतिशत इथेनॉल के कानूनी उपयोग को मंजूरी देने वाली फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. उन्होंने कहा कि कभी लोग इस विचार पर हंसते थे और इथेनॉल प्रोजेक्ट को रोकने के लिए निगेटिव कैपेंन भी चलाए गए, लेकिन अब यह सपना हकीकत बनता दिखाई दे रहा है." देश की कई प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियां अब 100 प्रतिशत इथेनॉल पर चलने वाले वाहन बाजार में उतारने की तैयारी कर रही हैं. हाल ही में मारुति सुजुकी की लोकप्रिय वैगनआर का फ्लेक्स-फ्यूल वेरिएंट देश के सामने पेश किया गया था. जिसे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पेश किया था. वहीं हीरो मोटोकॉर्प भी इथेनॉल बेस्ड फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों की नई सीरीज पेश कर चुकी है, जिसमें स्प्लेंडर और एचएफ डिलक्स शामिल हैं. #E100 #EthanolFuel #FlexFuel #NitinGadkari #GreenFuel #ATCard #AajTakSocial
47
14
177
12,269
Babulal Rathor (मोदी का परिवार) retweeted
Jun 12
सुबह-सुबह कीजिए माँ वैष्णो देवी के दर्शन #ATBhakti #MaaVaisnoDevi #VaisnoDevi #JammuKashmir #Katra #ATCard #AajTakSocial
108
169
4,484
19,678
नोएडा में सड़क हादसा: दिल्ली जा रही बस महामाया फ्लाईओवर के पास पलट गई, एक दर्जन यात्री घायल नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास रविवार को एक तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के वक्त बस फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही थी और उसमें सवार करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि क्षतिग्रस्त बस को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया. पूरी ख़बर: intdy.in/xxoq3f #Noida #RoadAccident #BusAccident #MahamayaFlyover #NoidaNews #DelhiNCR #ATCard #AajTakSocial | @_anshuls
9
1,658
अब नहीं बजेगा फोन पर इमरजेंसी अलर्ट! NDMA ने सेल ब्रॉडकास्ट सर्विस पर लगाई रोक बार-बार मोबाइल पर बजने वाला इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम को अस्थायी रूप से बंद कर दिया जा चुका है. इस सर्विस का नाम सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम है, जिसको सरकार ने मई में ऑफिशियल रूप से शुरू किया था. इस सर्विस के तहत मैसेज पर अचानक एक मैसेज फ्लैश होता है और तेज आवाज के साथ स्मार्टफोन बजने लगता है. पूरी ख़बर: intdy.in/bvpvv7 #NDMA #EmergencyAlert #CellBroadcast #MobileAlert #DisasterManagement #EmergencyWarning #ATCard #AajTakSocial
7
48
346
26,739
'कांग्रेस में विलय छोड़िए, NDA में आइए…' शरद पवार को रामदास आठवले का ऑफर कांग्रेस और NCP (SP) के संभावित विलय की चर्चाओं के बीच केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शरद पवार को एक ऑफर दिया है. उनके इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है. पूरी ख़बर: intdy.in/ntfdqj #SharadPawar #RamdasAthawale #NDA #Congress #MaharashtraPolitics #NCP #ATCard #AajTakSocial
4
1
124
6,868
लंदन में भारतीय मूल के एक 26 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है. मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने मामले में प्रत्यक्षदर्शियों और सीसीटीवी फुटेज रखने वाले लोगों से आगे आने की अपील की है. मृतक की पहचान गुरभेज सिंह के रूप में हुई है. उन पर साउथॉल इलाके में नॉर्थ रोड और डॉर्मर्स वेल्स लेन के जंक्शन के पास हमला किया गया था. इस घटना में एक अन्य व्यक्ति, जिसकी उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है, घायल हुआ था. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई. #London #Southall #UKNews #LondonCrime #IndianOrigin #ATCard #AajTakSocial
1
2
34
3,249
पहले स्कूटी ने मारी टक्कर, फिर गुड्स कैरियर ने कुचला... दिल्ली पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित रिंग रोड पर ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल अनिल (39) की सड़क हादसे में मौत हो गई. हनुमान मंदिर की ओर से आ रही तीन सवारों वाली एक स्कूटी ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर गए. इसके बाद एक मालवाहक वाहन (छोटा हाथी) ने उन्हें कुचल दिया. पूरी ख़बर: intdy.in/m4s7vw #DelhiPolice #RoadAccident #DelhiNews #PoliceJawan #TragicDeath #RoadSafety #ATCard #AajTakSocial | @_anshuls
3
4
30
4,184
सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में बीते सप्ताह तगड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला. हफ्ते की शुरुआत में जहां एक ओर दोनों कीमती धातुओं के भाव भरभराकर टूटे, तो वहीं आखिर में ये तूफानी तेजी के साथ छलांग लगाते हुए नजर आए. हालांकि, कुल मिलाकर पांच कारोबारी दिनों में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर गोल्ड-सिल्वर गिरावट में रहे यानी सस्ते हो गए. खासतौर पर वायदा चांदी की कीमत में आई गिरावट के बाद अब 1 Kg Silver अपने लाइफ टाइम हाई से 2.10 लाख रुपये से भी ज्यादा सस्ती हो गई है. एमसीएक्स पर 3 जुलाई की एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा कीमत में बीते सप्ताह के आखिरी दो कारोबारी दिनों में तेजी देखने को मिली थी, लेकिन इसके बावजूद ये गिरावट में रही. 5 जून को MCX Silver Rate 2,48,537 रुपये पर क्लोज हुआ था और बीते शुक्रवार को ये 2,46,604 रुपये पर बंद हुई. इस हिसाब से चांदी 1933 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई. जून महीने में अब तक एक-दो दिन की तेजी को छोड़ दें तो चांदी का भाव टूटा ही है. बीते मई महीने के आखिरी कारोबारी दिन ये कीमती धातु 2,66,998 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी और वर्तमान भाव से तुलना करें, तो चांदी महज 10 कारोबारी दिनों में ही 20,394 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है. इस गिरावट के चलते अब चांदी का भाव अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से और भी ज्यादा सस्ता हो गया है. एमसीएक्स पर चांदी ने जनवरी महीने में पहली बार 4 लाख रुपये का आंकड़ा पार किया था और इस एक्सपायरी वाला सिल्वर प्राइस 4,57,328 रुपये पर पहुंच गया था. हालांकि, ये स्तर छूने के बाद चांदी लगातार क्रैश (Silver Crash From High) हुई और फिलहाल यहां से 2,10,724 रुपये प्रति किलो कम कीमत पर मिल रही है. #SilverPrice #GoldPrice #GoldSilverRate #SilverCrash #ATCard #AajTakSocial
3
9
204
17,489
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से 15 जून से कमर्शियल फ्लाइट का संचालन शुरू हो जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि नए एयरपोर्ट से सबसे पहले डोमेस्टिक एयरलाइन कंपनी 'इंडिगो' अपनी सेवाएं शुरू करेगी. इंडिगो की पहली फ्लाइट 15 जून को सुबह 7:05 बजे लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना होगी और सुबह 8:05 बजे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेगी. इसके बाद एयरपोर्ट से पहली नियमित कमर्शियल फ्लाइट बेंगलुरु के लिए संचालित की जाएगी. गौतमबुद्ध नगर जिले में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में स्थित यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में शामिल है. अधिकारियों का कहना है कि इस एयरपोर्ट के बनने से उत्तर प्रदेश की स्थिति देश के प्रमुख एविएशन, लॉजिस्टिक्स और कनेक्टिविटी हब के रूप में और मजबूत होगी. एयरपोर्ट के फर्स्ट फेज का निर्माण पूरा हो चुका है, जिसकी वार्षिक पैसेंजर हैंडलिंग कैपेसिटी 1.2 करोड़ (12 मिलियन) यात्रियों की है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फर्स्ट फेज में एक रनवे, इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) टावर का निर्माण किया गया है. इस एयरपोर्ट को 6 मार्च 2026 को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से एयरोड्रोम लाइसेंस प्राप्त हुआ था. लगभग 1,334 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इस प्रोजेक्ट को चार चरणों में पूरा किया जाना है. हर चरण के पूरा होने पर नोएडा एयरपोर्ट की वार्षिक पैसेंजर हैंडलिंग कैपेसिटी क्रमश: 2031 तक 3 करोड़, 2036 तक 5 करोड़ और 2040 तक 7 करोड़ यात्रियों तक पहुंच जाएगी. #NoidaInternationalAirport #JewarAirport #NoidaAirport #ATCard #AajTakSocial
2
19
239
9,429
वेलकम किट में मिला Garbage-Bag , कर्मचारी हुई हैरान; पोस्ट वायरल आजकल कंपनियां नए कर्मचारियों का स्वागत करने के लिए तरह-तरह के गिफ्ट देती हैं. किसी को कॉफी मग मिलता है, किसी को कंपनी की ब्रांडेड टी-शर्ट, तो किसी को गिफ्ट वाउचर. लेकिन बेंगलुरु की एक महिला को नौकरी के पहले दिन जो उपहार मिला, उसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया. दरअसल, उन्हें स्वागत किट के रूप में एक गारबेज बैग दिया गया था. पूरी ख़बर: intdy.in/x9bfri #ViralNews #WelcomeKit #GarbageBag #EmployeeExperience #Workplace #CorporateLife #ViralPost #Bengaluru #ATCard #AajTakSocial
1
4
3,437
वेलकम किट में मिला Garbage-Bag , कर्मचारी हुई हैरान; पोस्ट वायरल आजकल कंपनियां नए कर्मचारियों का स्वागत करने के लिए तरह-तरह के गिफ्ट देती हैं. किसी को कॉफी मग मिलता है, किसी को कंपनी की ब्रांडेड टी-शर्ट, तो किसी को गिफ्ट वाउचर. लेकिन बेंगलुरु की एक महिला को नौकरी के पहले दिन जो उपहार मिला, उसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया. दरअसल, उन्हें स्वागत किट के रूप में एक गारबेज बैग दिया गया था. पूरी ख़बर: intdy.in/x9bfri #ViralNews #WelcomeKit #GarbageBag #EmployeeExperience #Workplace #CorporateLife #ViralPost #Bengaluru #ATCard #AajTakSocial
7
11
114
16,167
NEET की तैयारी और 21 साल में ही ब्रिगेडियर की वर्दी, साथ में दो 'कमांडो'... खत्म हो गया आर्यन का भौकाल मां से बोला था, सेना वाला डॉक्टर बन गया हूं... लेकिन यह एक झूठ ऐसा निकला जिसने 21 वर्षीय आर्यन को पुलिस तक पहुंचा दिया. ब्रिगेडियर की वर्दी, गाड़ी पर सेना का झंडा, साथ में दो फर्जी कमांडो और रौबदार एंट्री. सब कुछ फिल्मी अंदाज में चल रहा था. शाहजहांपुर के शहीद संग्रहालय में बिछे एक जाल ने आखिरकार इस पूरे खेल से पर्दा उठा दिया और कहानी का अंत गिरफ्तारी के रूप में हुआ. पूरी ख़बर: intdy.in/i1ptrx #NEET #FakeBrigadier #FraudCase #PoliceAction #UttarPradesh #CrimeNews #ATCard #AajTakSocial
5
6
80
9,310
अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के मामले में कार्रवाई तेज हो गई है. स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने एक युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. इसी बीच, यूपी सरकार ने इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है. हिरासत में लिया गया युवक रुदौली के शुजागंज क्षेत्र के मीनापुर फगौली गांव का रहने वाला लव कुश मिश्र है. उससे पूछताछ के जरिए यह जानने की कोशिश की जा रही है कि दानपात्रों में जमा राशि की गिनती और उससे जुड़े कार्यों में उसकी क्या भूमिका थी. उसके घर से 10 लाख रुपए कैश मिले हैं, जिसे गोबर में छिपाया गया था. जांच एजेंसियों के अनुसार, राम मंदिर के दानपात्रों में जमा चढ़ावे की रकम की गिनती से जुड़े कई कर्मचारी भी जांच के दायरे में हैं. अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम को समझने के लिए सिर्फ एक व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरी प्रक्रिया की जांच जरूरी है. इसी वजह से चढ़ावे की गिनती और उससे जुड़े वित्तीय रिकॉर्ड की गहन पड़ताल जारी है. इस मामले में सीसीटीवी फुटेज को जांच का अहम आधार बनाया गया है. जांचकर्ता मंदिर परिसर और चढ़ावे की गणना से जुड़े विभिन्न स्थानों के वीडियो फुटेज का विश्लेषण कर रहे हैं. इसके अलावा, अन्य तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कथित गड़बड़ी किस स्तर पर और कैसे हुई. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश शासन ने दान चोरी की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है. SIT को सात दिनों के भीतर प्रारंभिक रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही उसे 15 दिनों के भीतर अपनी अंतिम जांच रिपोर्ट शासन को सौंपनी होगी. #Ayodhya #RamMandir #RamJanmabhoomi #DonationScam #ATCard #AajTakSocial
9
9
69
6,191
INDW vs PAKW: वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच आज महामुकाबला, आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी? भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ 14 जून को बर्मिंघम में आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला खेलेगी. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करना चाहेगी. पूरी ख़बर: intdy.in/avga49 #INDWvsPAKW #IndiaVsPakistan #WomensWorldCup #WomenInBlue #TeamIndia #PakistanWomen #CricketWorldCup #INDvPAK #ATCard #AajTakSocial
1
9
104
5,721
दिल्ली में टेंपल टूरिज्म सर्किट की तैयारी, अक्षरधाम से योगमाया मंदिर तक चलेंगी स्पेशल बसें दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम (DTTDC) ने राजधानी के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों को आपस में जोड़ने के लिए दो विशेष पर्यटन बसों के माध्यम से एक नया स्पिरिचुअल टूरिज्म सर्किट शुरू करने की योजना बना रहा है. इस अनूठी पहल के जरिए पर्यटक अक्षरधाम मंदिर से लेकर सदियों पुराने ऐतिहासिक योगमाया मंदिर तक का सफर बेहद आसानी से तय कर सकेंगे. पूरी ख़बर: intdy.in/13x1fw #DelhiTourism #ReligiousTourism #Akshardham #YogmayaTemple #TempleCircuit #Delhi #ATCard #AajTakSocial
4
30
260
4,914
ममता-महुआ समेत TMC के 5 नेताओं को लीगल नोटिस, काकोली घोष के बेटे ने टिकट मांगने के आरोप पर पलटवार बारासात से सांसद डॉ. काकोली घोष दस्तिदार के बेटे डॉ. बैद्यनाथ घोष दस्तिदार ने अपने खिलाफ की गई राजनीतिक बयानबाजी पर बेहद कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने अपने और अपने परिवार पर लगे तमाम आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को मानहानि का कानूनी नोटिस भेज दिया है. पूरी ख़बर: intdy.in/98qj1z #MamataBanerjee #MahuaMoitra #TMC #TrinamoolCongress #KakoliGhosh #WestBengal #BaidyanathGhosh #ATCard #AajTakSocial | @Anupammishra777
6
28
315
20,721