कैसे आएंगे व्यूज़? कैसे हैक होगा ऐल्गरिदम?
तस्वीर में दिखती ये लड़की शिलोह हंटर है। इसको ऊँचे-ऊँचे पहाड़ रास्तों पर चढ़कर, खड़ी पहाड़ियाँ चीरकर वलॉगिंग करने में मज़ा आता है। इसी से इसका खर्च चलता है।
इसकी सहेली, बेकि; 2000 फुट ऊँचे टॉवर पर जाने से पहले पूछती है कि ये "इतना ज़्यादा क्लीवेज क्यों दिखा रही हो?"
तो शिलोह जवाब देती है कि "टिट्स फॉर क्लिक्स..."
ये ऐल्गरिदम यूएस बेस्ड हर सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म का फिक्स है कि जिसमें क्लीवेज दिख रहा हो, उस वीडियो को ज़्यादा से ज़्यादा बूस्ट किया जाता है। हालाँकि देखने वाले तो ज़्यादा हैं ही, उसपर कमेन्ट करके ज्ञान देने वाले भी कम नहीं होते।
ये ज्ञान इस प्रकार होता है कि "शर्म नहीं आती, इस तरह की अश्लील फोटो डालती हो, वीडियो बनाती हो, हे भगवान व्यूज़ के लिए क्या क्या करते हैं लोग?"
कॉमेंट करने वाला ये नहीं सोचता कि वो खुद भी व्यू ही कर रहा है। नज़ारा सामने है, पर उसको ज्ञान देते हुए सेम रील को चार-छः बार ज़रूर देखना है।
इंस्टाग्राम पर एक सिंगर गिटारिस्ट है, उसकी अच्छी आवाज़ होते हुए भी व्यूज़ बहुत कम जा रहे थे... फिर एक दिन उसने एक्सपेरिमेंट के लिए अपनी गर्दन के नीचे क्लीवेज का कटआउट लगा लिया और कैप्शन में लिखा - एक बार ये भी ट्राई करके देखता हूँ -
और यकीनन उस वीडियो पर 1 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ गये हैं। लोग हँस भी रहे हैं, पर अट्रैक्ट भी हो रहे हैं।
अब दूसरा किस्सा, वो राजस्थानी महिला का, जो कपड़े हो गये सोटे, तो सर्म कहाँ से आए..." उस वीडियो में वो सिर से पाँव तक राजस्थानी परिधान में ढकी छिपी है, पर सोने से लदे गहनो के बीच उसका थोड़ा सा क्लीवेज कई मिलियन व्यूज़ और हज़ारों ट्रोलिंग करवाने के लिए काफ़ी हो गया है।
बाकायदा ऑडियंस को टारगेट किया जा रहा है कि तुम एक क्लीवेज वीडियो देखो, फिर आगे दस दिखाएंगे। फिर सौ....
ऐसे में वो लोग जो वाकई अच्छा लिखते हैं, बढ़िया वीडियोज़ बनाते हैं, उनको इस तरह के अंग-प्रदर्शन से नफ़रत है, वो क्या करें? फेसबुक छोड़ दें?
मेरा सुझाव है नहीं, जमे रहें। क्वालिटी कंटेन्ट की पूछ हमेशा होती है। थोड़ा समय लग सकता है, अचानक से वीडियो / पोस्ट वाइरल भी न हो शायद, पर जमे रहें। आपका कंटेन्ट धीरे-धीरे अपनी जगह बनायेगा तो लोग लंबे अरसे तक जुड़े रहेंगे, इंतेज़ार करेंगे आपके वीडियो और पोस्ट्स का....
वहीं ये टिट्स फॉर क्लिक्स वालों की हो सकता है 4 वीडियो वाइरल हो जाएं, पर कंटेन्ट नहीं है तो इसका फ्यूचर खतरे में ही रहेगा, जैसे ही कोई इनसे बड़े टिट्स ले आयेगी, तो इनके क्लिक्स फिर गर्त में चले जायेंगे।
आपको ऐल्गरिदम के चक्कर में अपने सुख-चैन-शीलता से समझौता नहीं करना है।🥹
#algorithm
#अनुश्री #algorithmhacks