आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री
@kishanreddybjp जी के नेतृत्व में वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के 13वें चरण का शुभारंभ किया।
माननीय प्रधानमंत्री श्री
@narendramodi जी के नेतृत्व में कोयला क्षेत्र में पारदर्शिता, निवेश आकर्षण और Ease of Doing Business को नई दिशा मिली है। अब तक 134 कोयला खदानों की नीलामी से यह क्षेत्र ‘Reform, Perform, Transform’ के मंत्र पर आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर 11 सफल बोलीदाताओं को कोयला खदान विकास एवं उत्पादन समझौते (CMPDA) सौंपे गए। निजी निवेशकों की बढ़ती भागीदारी से आज देश में ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित हुई है और किसान व उद्योग दोनों को अब बिजली संकट का सामना नहीं करना पड़ता, जैसा पहले के दौर में आम था।
कार्यक्रम में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, कोयला कंपनियों के प्रतिनिधि और उद्योग जगत से जुड़े साथी भी उपस्थित रहे।
@CoalMinistry