15 दिवसीय समर कैंप 2026 का भव्य समापन
सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार द्वारा आयोजित 15 दिवसीय समर कैंप के समापन समारोह में बच्चों ने अपनी प्रतिभा और सीख का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत चित्रकला एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी के उद्घाटन से हुई, जिसमें बच्चों द्वारा निर्मित कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया।
इसके पश्चात ऑड्रे हाउस में ग़ज़ल गायन, नागपुरी गायन, योग, ओडिसी, भरतनाट्यम, कथक, नाटक, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, सृजन नृत्य एवं फैशन शो सहित विभिन्न विधाओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया।
पूरा ऑडिटोरियम अभिभावकों की उपस्थिति से भरा रहा। बच्चों के उत्साहवर्धन में गूंजती तालियों ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।
निदेशक श्री आसिफ एकराम के मार्गदर्शन में आयोजित यह समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सफल पहल साबित हुआ। समापन अवसर पर अभिभावकों ने इस उत्कृष्ट एवं सराहनीय आयोजन के लिए विभागीय मंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया तथा भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक और प्रतिभा-विकासात्मक कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की कामना की।
#SummerCamp2026 #CultureJharkhand #CreativeLearning #YoungTalent #AudreyHouse