शाम 7 बजे की बड़ी खबरें...
➡लखनऊ-CM योगी ने कांवड़ यात्रा रुट का हवाई सर्वेक्षण किया, हिंडन एयरपोर्ट से बिजनौर तक यात्रा मार्ग का सर्वेक्षण, थूकने जैसे अपवित्र कृत्यों को लेकर सख्ती बरते, कांवड़ यात्रा अपवित्र करने की कोशिश पर होगी कार्रवाई, ऐसे कृत्यों में संलिप्त लोगों पर कठोरतम कार्रवाई, कांवड़ यात्रा की शुचिता पर न आए कोई आंच, कांवड़ मार्ग में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था हो, श्रद्धालुओं की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित हो, अव्यवस्था फैलाने वालों को हर्गिज़ बख्शा न जाए, श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, विश्राम स्थलों,स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो, स्वयंसेवी संस्थाओं,सामाजिक संगठनों का सहयोग लें
➡लखनऊ-डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की छापेमारी, KGMU के गांधी वार्ड में डिप्टी CM का छापा, छापेमारी में गांधी वार्ड का बंद मिला AC, डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार, जिम्मेदारों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश, पूर्व MLC विंध्यवासिनी को देखने पहुंचे थे डिप्टी CM, डिप्टी CM की फटकार के बाद सही कराए जा रहे AC
➡लखनऊ-ANTF टीम ने मार्फीन तस्कर को किया अरेस्ट, कब्जे से 2.60 किलो अवैध मार्फीन बरामद हुई, बिहार से तस्करी कर मार्फीन लाता था तस्कर, 4.10 करोड़ की मार्फीन, बोलेरो गाड़ी बरामद
➡लखनऊ-वन मंत्री अरुण सक्सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस, उत्तर प्रदेश में 9 जुलाई को होगा वृक्षारोपण-सक्सेना, 37 करोड़ वृक्षारोपण करने का लक्ष्य है, एक दिन में 37 करोड़ होगा वृक्षारोपण, गोरखपुर, आजमगढ़ में CM योगी करेंगे वृक्षारोपण
➡लखनऊ-बिहारी टार्जन राजा यादव का बयान, सरकार की कोई सुविधा अबतक नहीं मिली- राजा, खुद के पैसे से अपनी तैयारी कर रहा हूं, अखिलेश यादव मुझे व्यक्तिगत तौर पर पसंद है, इटावा में जो हुआ ग़लत हुआ है, खेल के लिए 100 मीटर की तैयारी कर रहा हूं, 11 बार सेना में जाने का प्रयास किया, अब उम्र निकल चुकी,खेल की तैयारी कर रहा हूं
➡लखनऊ-सोहराब के फरार होने के बाद दिल्ली से यूपी तक अलर्ट, दिल्ली पुलिस,यूपी STF समेत कई एजेंसी तलाश में जुटी, 1 जुलाई को सोहराब की पेरोल खत्म हुई थी,तबसे फरार, माना जा रहा नैनीताल में पत्नी से मिला था सोहराब , मुरादाबाद से लखनऊ होते हुए नेपाल जाने का भी अंदेशा, यूपी STF सोहराब के करीबियों की जानकारी जुटा रही
➡लखनऊ-यूपी में आयुर्वेद और परंपरागत चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा, गोमूत्र से होगा डायबिटीज-हार्ट समेत 19 बीमारियों का इलाज, पंचगव्य से बनाया जाएगा आयुर्वेदिक मंजन और मलहम, आयुष के सहयोग से दूध, दही,गोमूत्र,गोबर बनेंगे जीवन रक्षक, औपचारिक आयुर्वेदिक चिकित्सा में किया जाएगा सम्मिलित
➡लखनऊ-948 विरासत वृक्षों को निरंतर संवार रही योगी सरकार, 100 वर्ष पुराने 28 प्रजाति के वृक्ष विरासत वृक्ष घोषित, काशी में सर्वाधिक 99, प्रयागराज में 53 विरासत वृक्ष, हरदोई में 37,गाजीपुर में 35,उन्नाव में 34 विरासत वृक्ष, विरासत का सम्मान करने को योगी सरकार प्रतिबद्ध
➡झांसी-मौरंग के अवैध भंडारण में झांसी भी अछूता नहीं, चिरगांव के सिया सुल्तानपुर में अवैध मौरंग डम्प, स्वीकृत मात्रा से ज्यादा खनन माफिया ने डम्प किया, मौरंग के डम्प लाइसेंस में भारी अनियमितता की गई, भंडारण स्थल पर न सीसीटीवी कैमरा न कांटा लगा, झांसी जिला प्रशासन का मौरंग माफिया को संरक्षण
➡लखनऊ-5,000 स्कूलों के मर्जर को हाईकोर्ट से हरी झंडी, HC ने सरकार की स्कूल मर्जर नीति को वैध ठहराया, सीतापुर के 51 छात्रों द्वारा दायर याचिका खारिज की, लखनऊ HC बेंच ने सरकार के पक्ष में फैसला दिया, याचिकाकर्ता छात्रों ने स्कूल मर्जर नीति को चुनौती दी थी, सरकार की मंशा सही है, नीति में कोई दोष नहीं-HC, यूपी में 5,000 प्राइमरी,जूनियर स्कूलों का होगा विलय
➡दिल्ली-केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान से मिले CM धामी, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से शिष्टाचार भेंट की
➡दिल्ली-तहव्वुर राणा को मुंबई क्राइम ब्रांच रिमांड पर लेगी, 9 जुलाई को तहव्वुर राणा की रिमांड हो रही है पूरी, 26/11 ब्लास्ट आतंकी हमले में मुंबई में था तहव्वुर, पाकिस्तान सेना के लिए जासूसी करता था तहव्वुर, डेविड हेडली के संपर्क में लगातार रहा तहव्वुर राणा, लश्कर ए तैय्यबा के ट्रेनिंग सेशन में रहा है राणा
➡लखनऊ-LDA की योजना एयरफोर्स के रेड जोन में फंसी, बीकेटी में नैमिष नगर योजना लटकी, एयरफोर्स स्टेशन के दायरे में आने से काम अटका, योजना में 14 गांवों की जमीन अधिग्रहण होनी है, LDA ने एयरफोर्स से निर्माण के लिए मांगी NOC
➡लखनऊ-दबंग बब्बू बिल्डर का एक और कारनामा, जोन 7 में जुबली कॉलेज के बगल में अवैध निर्माण, बिना नक्शे के बन रहा अवैध कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, राजेश जायसवाल, बब्बू का सिंडिकेट LDA पर हावी है, बिना नक्शा पास बिल्डिंग में खोद दिया डबल बेसमेंट, 25 फीट गहरे बेसमेंट से बगल की इमारतें खतरे में , जोनल अधिकारी रविनंदन का बब्बू को संरक्षण, जोन 7 में जमकर चल रहा है अवैध बिल्डिंगों का खेल
➡संभल -तेज रफ़्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, बाइक सवार 2 युवक गंभीर घायल हुए, दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, एक घायल को डॉक्टर ने मृत घोषित किया, संभल कोतवाली के चंदौसी रोड़ा का मामला
➡नोएडा-RLD राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने की प्रेसवार्ता, 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती से सदस्यता अभियान की शुरुआत ,31 अक्टूबर सरदार पटेल की जयंती तक चलेगा अभियान, 14 राज्यों में RLD का चल रहा है सदस्यता अभियान
➡नोएडा प्राधिकरण CEO लोकेश एम. सेक्टर 151 पहुंचे, निर्माणधीन गोल्फ कोर्स परियोजना का किया निरीक्षण , गोल्फ कोर्स परियोजना का निर्माण कार्य बंद मिला, CEO लोकेश एम ने अधिकारियों से जताई नाराजगी, कार्यदायी संस्था के खिलाफ FIR, ब्लैकलिस्ट के निर्देश
➡बाराबंकी -DM शशांक त्रिपाठी, SP अर्पित विजयवर्गीय ने किया निरीक्षण, पौराणिक लोधेश्वर महादेवा धाम का किया निरीक्षण, प्रशासनिक अमले ने लिया तैयारियों का जायजा, व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए दिशा निर्देश
➡जयपुर-Debock Industries के चेयरमैन के ठिकानों पर छापा, ED जयपुर जोनल ऑफिस ने की बड़ी कार्रवाई, 4 जुलाई 2025 को जयपुर और कोटा में छापेमारी, 78 लाख कैश,Rolls Royce समेत 4 लग्जरी कारें जब्त, स्टॉक प्राइस में हेराफेरी के मामले में कार्रवाई, रियल एस्टेट निवेश, बैंक रिकॉर्ड्स जब्त किए गए, मुकेश महावर की लाइफस्टाइल देख अफसर भौचक्के, करोड़ों की गाड़ियां और लक्ज़री संपत्तियों का जखीरा