CMPDI में दस दिवसीय समर कैंप का समापन
🔷 CMPDI मुख्यालय में 03 से 12 जून 2025 तक आयोजित दस दिवसीय समर कैंप का समापन, दिनांक 12 जून को हुआ। सुबह 5:30 से 8:00 बजे तक चलने वाले इस कैंप में 3 से 17 वर्ष के लगभग 200 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैंप के दौरान मास ड्रिल, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, कैरम आदि खेलों के साथ-साथ कराटे के माध्यम से आत्मअनुशासन और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण अनुभवी विभागीय प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया।
🔷 समापन समारोह में श्रीमती रुपाली गुप्ता, अध्यक्ष, कस्तूरी महिला सभा, ने बच्चों और प्रशिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके समर्पण की सराहना की। साथ ही, अभिभावकों को उनके निरंतर सहयोग एवं कैंप को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।
🔷 अंत में, श्री संजय कड़मबार, महाप्रबंधक, मानव संसाधन, ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
@kishanreddybjp @satishdubeyy
@CoalMinistry @CoalIndiaHQ
#CMPDI #CIL #summercamp #childrensevent #selfdiscipline #funandlearn #inspiringyoungminds