MP के CM मोहन यादव ने बंसल न्यूज से खास मुलाकात में बताया कि कॉमन सिविल कोड लागू करने के लिए सरकार विधानसभा के वर्षाकालीन सत्र में विधेयक लाएगी
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बंसल न्यूज़ (Bansal News) से एक्सक्लूसिव बातचीत में देश और प्रदेश की राजनीति को गरमाने वाला सबसे बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने साफ कर दिया है कि मध्य प्रदेश सरकार आगामी विधानसभा के वर्षाकालीन (पावस) सत्र में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी (UCC) विधेयक लेकर आ रही है। मुख्यमंत्री ने दृढ़ता से कहा कि एक देश में एक ही कानून होना चाहिए और अलग-अलग धर्मों के लिए अलग-अलग कानूनों की कोई जरूरत नहीं है, इसे पूरी तरह संविधान के दायरे में रहकर लागू किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि इसके ड्राफ्ट के लिए बनी कमेटी सभी संभागों में जाकर जनता से राय-मशवरा कर रही है। इसके साथ ही कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस वोटबैंक की राजनीति के चक्कर में यहां भी अपना दोहरापन दिखाएगी और हिंदू-मुस्लिम करने की कोशिश करेगी, लेकिन बीजेपी देशहित में 'एक देश, एक कानून' लागू करने के अपने संकल्प पर पूरी तरह अडिग है।
@CMMadhyaPradesh@DrMohanYadav51@BJP4MP#UCCBillMP#CMMohanYadav#BansalNewsExclusive#UniformCivilCode#MPAssembly#MonsoonSession#OneNationOneLaw#MPPolitics#BreakingNewsMP#DrMohanYadav
मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव के घमासान के बीच पूर्व कानून मंत्री पीसी शर्मा विधानसभा पहुंचे। उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हमें जानकारी मिली थी कि बीजेपी प्रत्याशियों को सुबह 11:30 बजे ही जीत का सर्टिफिकेट देने की तैयारी है। इसी को लेकर हम अंदर रिटर्निंग ऑफिसर के पास गए थे और उन्हें साफ चेता कर आए हैं कि नियम अनुसार दोपहर 3:00 बजे से पहले किसी को भी जीत का प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा सकता। पीसी शर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग के बाद अब यह पूरा मामला देश की सर्वोच्च अदालत में जा रहा है, इसलिए सभी को इंतजार करना पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब यह कानूनी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में पूरी मजबूती के साथ लड़ी जाएगी।
@pcsharmainc#BhopalNews#PCSharma#RajyaSabhaElection#SupremeCourt#MPPolitics#MPAssembly#MPCongress#BreakingNews
मध्य प्रदेश विधानसभा में चल रहे भारी हंगामे और राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का एक बड़ा सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है, जिसने सियासी पारे को और अधिक बढ़ा दिया है। कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार सुश्री मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को लेकर उठ रहे सवालों और सदन के भीतर जारी गतिरोध पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सिंघार ने सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लिया है।
@UmangSinghar#BhopalNews#UmangSinghar#MeenakshiNatarajan#RajyaSabhaControversy#MPAssembly#MPPolitics#MadhyaPradesh#BreakingNews
मप्र विधानसभा में जमकर हंगामा, BJP ने जताई राज्यसभा में कांग्रेस कैंडिडेट को लेकर आपत्ति, विधानसभा में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित उमंग सिंघार मौजूद, BJP के भी बड़े नेता भी मौजूद
#MPAssembly#Bhopal#RajyaSabhaElection#MPPolitics#DigvijayaSingh
नारी सशक्तिकरण के संकल्प को नई ऊर्जा 💪🚩
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में संकल्प पारित करने हेतु आयोजित मध्यप्रदेश विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र के संदर्भ में आज भाजपा विधायक दल की बैठक में सहभागिता की।
बैठक में @BJP4MP के प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी, उपमुख्यमंत्री श्री @JagdishDevdaBJP जी, संसदीय कार्य मंत्री श्री @KailashOnline जी, विधायक दल के महामंत्री श्री @shalendra_mla जी सहित माननीय विधायकगण उपस्थित थे।
यह बैठक महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण अवसर रही।
#NariShakti#WomenEmpowerment#MPAssembly#BJP#MadhyaPradesh#NariShaktiVandan#EmpoweredWomen
A one-day special session of the Madhya Pradesh Legislative Assembly has been convened today on the theme of ‘Nari Shakti Vandan’, focusing on women’s empowerment and development.
CM @DrMohanYadav51 will present a resolution urging implementation of 1/3rd reservation for women in Parliament & State Assemblies post delimitation.
The proceedings will begin at 11 AM and continue in two phases until 5:30 PM.
#MadhyaPradesh#MPAssembly#NariShaktiVandan#WomenEmpowerment