सोशल मीडिया पर प्रकाशित खबरों/प्राप्त शिकायतों के क्रम में हर्ष इंटरप्राइजेज, प्रो० श्री सुनील कुमार पाण्डेय (पुत्र श्री आनन्द शंकर पाण्डेय), निवासी- प्रयागराज, के पक्ष में स्वीकृत तहसील मऊ के ग्राम रेड़ी भुसौली स्थित गाटा संख्या-17, रकबा 27.500 हे० (अवधि 10.05.2025 से 09.05.2030) के खनन क्षेत्र की जिलाधिकारी
#चित्रकूट के निर्देशानुसार दिनांक 30.04.2026 को राजस्व एवं खनन विभाग द्वारा संयुक्त जांच कराई गई।
जांच आख्या के अनुसार पट्टाधारक द्वारा स्वीकृत क्षेत्र के अंतर्गत ही खनन कार्य किया जाना पाया गया। साथ ही, नदी की जलधारा में किसी प्रकार का हस्तक्षेप या अवैध खनन नहीं पाया गया। इस प्रकार सोशल मीडिया पर प्रसारित संबंधित समाचार असत्य एवं भ्रामक पाए गए।
जिलाधिकारी, चित्रकूट द्वारा निर्देशित किया गया है कि जनपद में संचालित समस्त खनन क्षेत्रों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा अवैध खनन/परिवहन पाए जाने पर कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए। इस हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स को सतत गश्त एवं सघन निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं।
#Chitrakoot #MiningUpdate #FactCheck #DistrictAdministration
#IllegalMining #GoodGovernance #UPGovt #Transparency