"When caste becomes a political weapon, society becomes a battlefield."
"जब जाति राजनीति का हथियार बन जाए,
- तो समाज रणभूमि बन जाता है!"
समाजवादी पार्टी की असली विचारधारा जातीय ध्रुवीकरण, वोट बैंक की सौदेबाज़ी और सामाजिक संघर्ष को भड़काने पर केंद्रित है।
यह विचारधारा न तो भारत की राष्ट्रीय एकता के अनुकूल है और न ही नवभारत के भविष्य के लिए उचित है। PDA का नारा हो या लोगों पर जातिगत प्रहार, सपा की हर रणनीति समाज को तोड़ने की कुचेष्टा है!
जब सपा प्रमुख कहते हैं "PDA भारत का भविष्य तय करेगा" तो उनका आशय है, देश की दिशा विकास के आंकड़ों से नहीं, जातियों की गिनती से तय होगी!"
यह वह सोच है जो भारत को अखंड नहीं, खंड-खंड देखना चाहती है।
यह वह राजनीति है जो जाति को साधन नहीं, सत्ता का हथियार मानती है।
*सपा ने किस तरह सामाजिक समरसता पर हमला किया, देखें कुछ उदाहरण:
1. रामचरितमानस पर सपा का अपमानजनक मौन: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बार-बार पवित्र रामचरितमानस पर अमर्यादित बयान देते रहे, लेकिन सपा प्रमुख ने न तो उनकी निंदा की, न ही कार्रवाई, बल्कि समर्थन करते हुए इसे ‘पिछड़ों की आवाज़’ कह दिया!
2. सपा सांसद द्वारा राणा सांगा का अपमान : सपा सांसद लालजी सुमन ने वीर शिरोमणि राणा सांगा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। तब सपा प्रमुख ने विवाद को जातीय रंग देने की कोशिश की, उन्हें न वीरों के सम्मान की चिंता की, न ही इतिहास की मर्यादा की रक्षा की!
3. इटावा की घटना को बना दिया जातीय संघर्ष का मंच: इटावा में घटित एक अपराधिक घटना, जहां तत्काल आरोपियों पर FIR और गिरफ्तारी भी हुई, उसे भी सपा प्रमुख ने जातीय संघर्ष का रूप देने की साजिश रची।
4. महाकुंभ जैसे अलौकिक आयोजन का भी विरोध: प्रयागराज महाकुम्भ -2025 के समय भी सपा प्रमुख, उस भव्य और दिव्य आयोजन के सम्बन्ध में दुष्प्रचार ही करते रहे, तब उन्होंने 65 करोड़ सनातन धर्मावलम्बियों को एक साथ - एक जगह जुटने से रोकने का हर कुत्सित प्रयास किया।
2012–17 के शासन काल में सपा की जातीय पक्षपात की तस्वीर:
1. भर्तियों में पक्षपात
2. प्रशासनिक पदों पर एक परिवार का प्रभाव
3. अपने परिवार और सैफई को केंद्र में रखकर नीतिगत कार्य
4. विकास कार्यों में असमानता
5. शिक्षा और छात्रवृत्ति योजनाओं में झुकाव
6. दंगों के दौरान पक्षपातपूर्ण रवैया
हमेशा जात - पात की बात करने वाले सपा प्रमुख अपने परिवार से जुड़े लोगों और अपने क्षेत्र के कुछ लोगों को छोड़कर, आज तक किसी भी जाति या वर्ग का उत्थान नहीं कर सकें।
राममनोहर लोहिया जी ने कहा था: “जातिवाद भारतीय समाज की नसों में ज़हर है, और समाजवाद उस ज़हर का इलाज।”
लेकिन सपा ने समाजवाद को जातिवाद का हथियार बना दिया -
लोहिया जी का समाजवाद:
गरीबी हटाओ, जाति तोड़ो, न्याय दो।
सपा का समाजवाद:
समाज को जातियों में बाँटो, वोट बैंक साधो, परिवारवाद फैलाओ।
समाजवाद का मूल मंत्र है:
“समानता, न्याय और भाईचारा।”
जातिवाद जन्म के आधार पर भेदभाव करता है।
कहा गया है, जो जाति में बंटा, वह विकास में पिछड़ा।
समाजवाद समावेशी है, जातिवाद समाज में दरार लाता है।
“जहाँ जातिवाद है, वहाँ समाजवाद नहीं हो सकता।” – जॉर्ज फर्नांडिस
“जातिवाद, समाज की एकता का दुश्मन है।” – डॉ. लोहिया
अब प्रश्न उठता है:
1. क्या समाजवादी पार्टी इस वैचारिक विरोधाभास पर आत्मचिंतन करेगी?
2. या फिर जातिवादी राजनीति के दलदल में और गहराई तक धँसती जाएगी?
समाजवादी पार्टी के लिए सुझाव :
जातिवाद नहीं, राष्ट्रवाद की राजनीति करें -
1. जाति नहीं, एकता की बात करें:
• राष्ट्रनिर्माण समावेशी सोच और विकास से होता है, न कि जातिगत उकसावे से।
2. युवाओं को तोड़ें नहीं, बल्कि जोड़ें:
• आज का युवा रोजगार, शिक्षा और अवसर चाहता है, न कि जातिगत राजनीति।
• उन्हें राजनीति में नेतृत्व और नवाचार का मंच दें, न कि भ्रम और भेदभाव।
3. समाज को मज़बूत करें, कमजोर नहीं:
• जिम्मेदार राजनीति का कर्तव्य है समाज को जोड़ना, तोड़ना नहीं।
4. विकास की राजनीति करें, नारेबाज़ी नहीं
• प्रदर्शन, शिक्षा, तकनीक और पारदर्शिता को प्राथमिकता दें।
क्योंकि, डॉ. भीमराव अंबेडकर ने चेताया था, “जातियों में बंटा समाज कभी महान राष्ट्र नहीं बन सकता।"
हमारा संकल्प :
"Let us not be Indian in parts; Let us be Indians first, united by values, not divided by castes."
हम न जाति से बंधें न क्षेत्र या किसी भाषा से, हम सबसे पहले और सबसे अंत में भारतीय हैं,
यही हमारी पहचान है, यही हमारा गौरव, यही अस्मिता है।
#UnitedIndiaFirst #SayNoToCastePolitics
#OneNationOneIdentity #DevelopmentNotDivision