आज स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आयोजित
#ploggingdrive,
#plantationdrive तथा
#wallpaintings कार्यक्रम में सम्मिलित हुई।
कार्यक्रम के दौरान उत्साही NCC Cadets के साथ संवाद करने का अवसर मिला, जिनकी ऊर्जा, अनुशासन और समर्पण समाज के लिए प्रेरणा है। नई पीढ़ी जब स्वच्छता और हरियाली को अपना संकल्प बनाती है, तो निश्चित ही आने वाला कल और उज्ज्वल होगा।
इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर, जोन चेयरमैन, पार्षद सहित अनेक गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति और मार्गदर्शन ने इस कार्यक्रम को और अधिक सार्थक बनाया।
स्वच्छ और हरित भारत का सपना तभी साकार होगा जब हम सब मिलकर इसे एक जनआंदोलन का रूप दें। आइए, संकल्प लें कि अपनी नदियों, सड़कों, गलियों और पार्कों को स्वच्छ रखेंगे तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करके प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान देंगे।
#SwachhBharat #GreenDelhi #ncc #CleanAndGreen #swachhatahiseva