📢 सदर विधानसभा क्षेत्र के 18 गांवों को मिली विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ीकरण की बड़ी सौगात ⚡
सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में विद्युत आपूर्ति को और अधिक बेहतर, सुचारु एवं विश्वसनीय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 25 KVA से 63 KVA ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस योजना के तहत अन्नपूर्णा नगर, पाण्डेयपुर,नेवादा, अजीतपुर,खरसोमा,टिकई का पूरवा, कारेबन पूरब बस्ती,बिशुनदासपुर,पटना हरिवंश,अहदा, खालिसपुर दुर्गा, धर्मपुर,खजुरी,रामनाथपुर,मुड़ा,नोनरा,जाजूपुर,लामा बनकटा सहित अनेक गांवों को लाभ मिलेगा।
इस कार्य के पूर्ण होने पर: 🔹 लो-वोल्टेज एवं ओवरलोडिंग की समस्या में कमी आएगी।
🔹 ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
🔹 किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं आम जनमानस को सीधा लाभ मिलेगा।
🔹 क्षेत्र के विकास को नई ऊर्जा और नई गति प्राप्त होगी।
सदर विधानसभा क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए यह स्वीकृति क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का हार्दिक आभार।
"सशक्त बिजली व्यवस्था, समृद्ध गांव और विकसित सदर विधानसभा हमारा संकल्प।" ⚡🇮🇳
#सदर_विधानसभा #विकास_की_ओर #विद्युत_सुदृढ़ीकरण #ग्रामीण_विकास #सुल्तानपुर #उत्तरप्रदेश #जनसेवा #विकसित_सदर #PowerForProgress #MVVNL
@myogiadityanath @kpmaurya1 @brajeshpathakup @idharampalsingh @mppchaudhary