✨🌍 अन्तरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस विशेष 🌍✨
30 सितंबर 2025, यानी अन्तरराष्ट्रीय अनुवादक दिवस के अंतर्गत गोएथे इंस्टीट्यूट (मैक्स म्युलर भवन, दिल्ली) में वाणी प्रकाशन ग्रुप द्वारा प्रकाशित और हिन्दी में अनूदित जर्मन भाषी क्राइम फिक्शन के एक संकलन ‘लुगदी रसोई और अन्य कहानियाँ’ का लोकार्पण सफलतापूर्वक सपम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में गोएथे इंस्टीट्यूट के पुस्तकालय विभाग की डायरेक्टर उला वेस्टर, वाणी प्रकाशन ग्रुप की कार्यकारी निदेशिका अदिति माहेश्वरी गोयल, संकलन की सम्पादिका नमिता खरे व संकलन की विभिन्न कहानियों के अनुवादक नेहा कौशिक, चंद्रिका कुमार, नंदन कुमार तथा शिव प्रकाश यादव ने भाग लिया।
'दिल्ली की सर्दी' नामक कहानी की लेखिका एडा मिंक ने ज़ूम द्वारा अनुवादक तथा अन्य उपस्थित लोगों से संवाद किया। कुछ अन्य लेखिकाओं/लेखकों जैसे उलरीके वानेर, रेगीना श्लेहेक और सुनील मान ने अपने लेखन तथा अनुवाद की समस्याओं से संबंधित प्रश्नों के उत्तर वीडियो के माध्यम से साझा किये।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय तथा ऐमिटी विश्वविद्यालय के छात्र/छात्रा भी शामिल थे।
📖 कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ:
#Vani62 #InternationalTranslationDay #PulpKitchen #LugdeeRasoi #VaniPrakashan #GoetheInstitut #TranslationMatters #CrimeFiction #WomenInTranslation #GermanLiterature #HindiLiterature #CrossCulturalStories #TranslationBridgesCultures #LiteraryDialogues #ReadWomenWriters @goetheinstitut_newdelhi