10 फीट के अजगर से दशहत, रेसक्यू करने में छूट गए पसीने!
ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क किनारे एक विशाल अजगर दिखाई दिया. करीब 10 फीट लंबा यह अजगर झाड़ियों से निकलकर सड़क की ओर आ गया जिसे देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. अजगर का आकार बड़ा होने के कारण रेसक्यू करने वाले भी परेशान होते नजर आए.
#PythonSpotted #ViralVideo #PanicOnRoad