भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा 2000 रुपये के नोटों को चलन से हटाए जाने की घोषणा को दो साल से अधिक हो चुके हैं, लेकिन हैरानी की बात ये है कि अब भी करोड़ों रुपये के नोट लोगों के पास लौटकर नहीं आए हैं। आरबीआई के ताज़ा आंकड़े बताते हैं कि 31 जुलाई 2025 तक 2000 रुपये के करीब 3 करोड़ से ज्यादा नोट यानी लगभग 6017 करोड़ रुपये अब भी चलन में हैं।
क्या अभी भी वैध हैं 2000 रुपये के नोट?
जी हां, RBI ने यह साफ किया है कि 2000 रुपये के नोट अब भी लीगल टेंडर हैं, यानी वे अब भी वैध मुद्रा माने जाते हैं। मतलब अगर आपके पास ये नोट हैं, तो वे पूरी तरह से मान्य हैं — सिर्फ आपको उन्हें सही तरीके से बैंकिंग सिस्टम में लाना होगा।
कहां से कहां पहुंची इन नोटों की संख्या?
19 मई 2023 को जब आरबीआई ने 2000 रुपये के नोटों को बंद करने की घोषणा की थी, उस समय ऐसे नोटों की कुल वैल्यू करीब 3.56 लाख करोड़ रुपये थी। लेकिन अब 98.31% नोट वापस लौट चुके हैं और केवल 1.69% नोट यानी 6017 करोड़ रुपये ही बाकी हैं।
#RBI#Rs2000notes#RBIdataRs2000notes
రూ.2 వేల నోట్లపై ఆర్బీఐ కీలక ప్రకటన. 100 శాతం 2 వేల నోట్లు రిటర్న్ కాలేదు. ఇంకా ప్రజల వద్ద రూ.6,181 కోట్ల విలువైన రూ.2వేల నోట్లు ఉన్నాయి. ఎంపికి చేసిన పోస్టాఫీసుల్లో 2 వేల నోట్లు మార్చుకోవచ్చు. -ఆర్బీఐ
#RBI#Rs2000Notes#ReserveBankOfIndia#NTVTelugu