ब्राजील में साओ पाउलो के लाइमीरा शहर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सुरक्षा टीम की बड़ी लापरवाही के कारण 21 वर्षीय युवती मारिया एडुआर्डा की मौत हो गई। 'स्केलेटन ब्रिज' पर रोप जंपिंग के दौरान कर्मचारी युवती को बेल्ट पहनाने के बाद मुख्य सुरक्षा रस्सी को लॉक करना ही भूल गए। बिना सुरक्षा जांच किए गाइडों ने उसे 130 फीट ऊंचे पुल से नीचे धकेल दिया, जिससे जमीन पर गिरने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।.
घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग युवती को जंपिंग प्लेटफॉर्म तक लेकर जाते हैं. जैसे ही उसे कूदने के लिए छोड़ा जाता है, वहां मौजूद लोगों में अचानक अफरा-तफरी मच जाती है. एक वीडियो में किसी को कहते सुना जा सकता है, ‘द रोप’.
- वीडियो में लोगों की चीखें भी सुनाई देती हैं, जहां कुछ लोग चिल्लाते हुए बताते हैं कि सुरक्षा रस्सी लगाई ही नहीं गई है. लेकिन जब तक कर्मियों को इसका अहसास होता, तब तक काफी देर हो चुकी थी.
- जांच एजेंसियों ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद दो संदिग्ध मौके से भागकर पास के जंगल वाले इलाके में छिपने की कोशिश करने लगे. हालांकि पुलिस और सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाकर दोनों को ढूंढ़ निकाला. मामले में कुल छह लोगों को हिरासत में लिया गया है...
#Brazil #BungeeJump #HorrificAccident #SafetyFirst #AdventureSports #CrimeNews #Nedricknews