आज रांची में आयोजित MedTech Innovation Day कार्यक्रम में शामिल होकर District Sandbox पहल का शुभारंभ किया।
स्वास्थ्य क्षेत्र में इनोवेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और तकनीक आधारित solutions भविष्य की दिशा तय करने का सामर्थ्य रखते हैं।
विश्वास है District Sandbox के माध्यम से नई स्वास्थ्य तकनीकों को वास्तविक परिस्थितियों में परीक्षण और विस्तार का अवसर मिलेगा, जिससे विशेष रूप से ग्रामीण, आदिवासी एवं वंचित समुदायों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने में मदद मिलेगी।
झारखंड में इनोवेशन की अपार संभावनाएँ हैं। हमारी सरकार स्टार्टअप्स, रिसर्चर्स और इनोवेटर्स को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि तकनीक का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके और एक सशक्त, समावेशी एवं आधुनिक स्वास्थ्य व्यवस्था का निर्माण हो।