दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा को लेकर कुछ नए नियम लागू किए जा रहे हैं। अब ये सुविधा सिर्फ दिल्ली में रहने वाली महिलाओं को ही मिलेगी। इसके लिए महिलाओं को पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा और एक स्मार्ट कार्ड बनवाना होगा। अगर किसी महिला के पास ये कार्ड नहीं है, तो उसे टिकट खरीदकर ही बस में सफर करना पड़ेगा। दूसरे राज्यों से आई महिलाएं चाहे घूमने आई हों या किसी काम से, उन्हें बस का किराया देना होगा। परिवहन विभाग का कहना है कि दिल्ली की महिलाओं को मुफ्त यात्रा देने के लिए जो स्मार्ट कार्ड मिलेगा, वह लाइफटाइम वैध रहेगा यानी बार-बार रिन्यू कराने की जरूरत नहीं होगी। दिल्ली की बीजेपी सरकार जल्दी ही इस कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करेगी।
#DTCBuses #FreeBusRide #WomenTravelFree #DelhiWomenOnly
#SmartCardRegistration #RekhaGupta #DelhiGovernment
[ DTC Buses, Free Bus, Smart Bus Card, CM Rekha Gupta ]