8वीं के छात्र आरव मित्तल ने बनाया स्मार्ट डिवाइस ‘टेम्पयूम’ घर का तापमान बढ़ने या घटने पर देगा अलार्म अलर्ट।
पौधों की मिट्टी की नमी मापकर बताएगा कब पानी देना है
ज्यादा गर्मी में डिवाइस खराब या आग लगने से बचाने में मदद
सिर्फ ₹500 की लागत में तैयार, डेटा भी रिकॉर्ड करता है।
नोएडा के एक स्कूल के 8वीं क्लास के छात्र आरव मित्तल ने कमाल का इनोवेशन किया है। उन्होंने ‘टेम्पयूम’ नाम का एक स्मार्ट डिवाइस बनाया है, जो घर के तापमान और पौधों की नमी पर नजर रखता है। जैसे ही तापमान ज्यादा या कम होता है, यह तुरंत अलार्म बजाकर आपको अलर्ट कर देता है।
इस डिवाइस की खास बात यह है कि यह सिर्फ जानकारी नहीं देता, बल्कि आपको समय रहते एक्शन लेने का मौका देता है जैसे AC चालू करना या पौधों को पानी देना। इससे गर्मी में होने वाली आगजनी या डिवाइस खराब होने जैसी समस्याओं से भी बचा जा सकता है।
आरव ने इसे Arduino Nano और सेंसर की मदद से करीब 3 साल में तैयार किया है। यह डिवाइस डेटा रिकॉर्ड भी करता है, जिससे आप पिछले दिनों का तापमान और नमी का हिसाब देख सकते हैं।
भविष्य में यह डिवाइस बच्चों में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) का भी पता लगाने में मदद कर सकता है। इतनी कम उम्र में इतना बड़ा इनोवेशन वाकई प्रेरणादायक है।
न्यूज़ बाय - जागरण
#Innovation
#SmartDevice