माननीय कृषि मंत्री, बिहार सरकार का
बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर भ्रमण | संक्षिप्त झलकियाँ 👇
माननीय कृषि मंत्री, बिहार सरकार श्री
@ramkripalmp जी का बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर भ्रमण कार्यक्रम गरिमामय एवं प्रेरणादायक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस दौरान माननीय मंत्री जी द्वारा एनएबीएल मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं एवं टिशू कल्चर प्रयोगशाला का भ्रमण किया गया तथा वैज्ञानिकों से प्रत्यक्ष संवाद कर अनुसंधान एवं नवाचार की जानकारी ली गई। कार्यक्रम के अंतर्गत GI उत्पादों एवं नवीन कृषि तकनीकों के स्टॉलों का अवलोकन, विश्वविद्यालय की विकास यात्रा पर आधारित लघु फिल्म “सफरनामा (2010–2025)” का प्रदर्शन तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियाँ प्रमुख आकर्षण रहीं।
इसी अवसर पर माननीय कृषि मंत्री जी के कर-कमलों द्वारा वार्षिक अंतर महाविद्यालय खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव–2026 का भी शुभारंभ किया गया, जिससे विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
यह भ्रमण राज्य में कृषि शिक्षा, अनुसंधान, तकनीक हस्तांतरण, छात्र विकास एवं किसान सशक्तिकरण की दिशा में बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर की सशक्त भूमिका को दर्शाता है।
#BAUSabour #KrishiMantriBihar #BiharAgriculture
#NABLLab #TissueCultureLab #KrishiVikas
#AnnualInterCollegeMeet2026 #SportsAndCulture
#AgriculturalInnovation #Safarnama
#FarmersEmpowerment #StudentsDevelopment @ramkripalyadavbjp
@Agribih