पटना के पाटलिपुत्र रेलवे जंक्शन पर उस समय भारी हंगामा हो गया जब मद्य निषेध भर्ती परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों की ट्रेन लेट हो गई। समय पर ट्रेन नहीं मिलने से गुस्साए अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया जो देखते ही देखते उग्र हो गया। हालात बिगड़ने पर पथराव, तोड़फोड़ और स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
patna #pataliputrastation#protest#studentsprotest#examnews#trainlate#biharnews#lawandorder#viralvideo#policeaction#riot#hindinews#primenews#primenewsnetwork
[Patna protest, Pataliputra station news, Bihar student protest, train delay protest, madya nishedh exam candidates, railway disruption, stone pelting Bihar, police lathi charge]
बिहार में पुलिस मद्य निषेध विभाग की परीक्षा थी।
अभ्यर्थी पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पहुंचे थे लेकिन ट्रेन लेट थी। काफ़ी देर तक ट्रेन नहीं आई तो बवाल हो गया।
अभ्यर्थियों ने ट्रेन लेट होने और परीक्षा छूटने के गुस्से से उग्र प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने पथराव और तोड़फोड़ किया।
#BiharNews#Patna#PatliputraStation#StudentsProtest | @samrat4bjp | @BJP4Bihar | @bihar_police
बिहार पुलिस परीक्षा (Bihar Police Exam) के लिए ट्रेनों में हुई देरी के बाद हजारों अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा।
छात्रों ने पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर पटरियों को पूरी तरह जाम कर दिया है, जिससे ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई है।
परीक्षा देने आए छात्र महेंद्र कुमार ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, "मैंने कड़ी तैयारी की थी। उम्र सीमा पार होने के कारण यह मेरा आखिरी प्रयास था। मैं बहुत दुखी हूँ, देखते हैं अब क्या होता है।"
दूसरी तरफ, रेलवे आईजी अमरेश कुमार का दावा है कि प्रशासन ने विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की थी, लेकिन कुछ छात्रों ने जानबूझकर व्यवस्था में खलल डाला।
इस हंगामे के कारण कई परीक्षार्थियों की परीक्षा छूटने का खतरा मंडरा रहा है। दूर-दराज से आने वाले छात्रों के भविष्य के साथ ट्रेनों के मिस-मैनेजमेंट के कारण हुआ यह खिलवाड़ सोशल मीडिया पर भी बड़ा मुद्दा बन गया है।
इस अव्यवस्था और छात्रों के गुस्से पर आपकी क्या राय है? अपनी बात रखें।
#PatnaNews#BiharPoliceExam#StudentsProtest#IndianRailways#BiharNewsx.com/NewsArenaIndia/status/…