#PatnaPolice की बड़ी कार्रवाई:- अपहृत युवक सकुशल बरामद, पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी ढेर, 8 गिरफ्तार !
दिनांक 12.06.2026 को
#मसौढ़ी थाना को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मनीचक के समीप 4-5 अपराधकर्मी एक युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं तथा उसकी हत्या किए जाने की आशंका है।
सूचना प्राप्त होते ही मसौढ़ी थाना की पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखते ही अपराधियों द्वारा पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी गई। इस दौरान दो पुलिस पदाधिकारी घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है।
पुलिस टीम द्वारा युवक को सकुशल
#बरामद कर लिया। मुठभेड़ में घायल एक अपराधी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। शेष अपराधी फरार हो गए।
अनुसंधान के क्रम में 08 अपराधकर्मियों को
#गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अपराधकर्मियों के पास से:- 02 देशी पिस्टल, 04 देशी कट्टा, 11 जिंदा कारतूस, 01 अन्य कारतूस (12 बोर), 01 कारतूस रखने वाला बेल्ट, ₹7200 नकद, 02 मोबाइल, 01 कार। एवं घटनास्थल से:- 06 खोखा। फरार अपराधी के घर से: 01 देशी पिस्टल, 04 कारतूस, ₹3,98,900 नकद
#बरामद किया गया है।
अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में श्री परिचय कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक, पूर्वी, पटना द्वारा की गई प्रेस वार्ता...
@dm_patna @bihar_police @IG_CentralRange @EastSP_Patna @SdpoMasaurhi1 @BiharHomeDept @IPRDBihar @ddnewsBihar @AIRPatna @News18Bihar #PatnaPolice #BiharPolice #MasaudhiPS #PoliceAction #Encounter #KidnappingRescue #LawAndOrder #CitySPEast