वीकेंड पर रोहतांग पास और शिंकुला में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे करीब 4 हजार वाहनों के दबाव के कारण इलाके में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। रोहतांग के लिए केवल 1300 वाहनों की अनुमति के बावजूद बड़ी संख्या में वाहन अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर बढ़े, जिससे सड़कों पर लंबा जाम लग गया। हाल की बर्फबारी के बाद पर्यटक बर्फ के नजारों का आनंद लेने पहुंच रहे हैं, लेकिन सीमित पार्किंग व्यवस्था और सड़क किनारे गाड़ियों की अव्यवस्था ने समस्या को और बढ़ा दिया है।
#RohtangPass #Shinkula #TrafficJam #WeekendRush #TouristRush #ATReel #AajTakSocial