youtube.com/watch?v=8pZ4s0c4…
भारत रत्न | डॉ. भीमराव अंबेडकर जी | Ambedkar Jayanti 2026 | Dr. B R Ambedkar | जय भीम
लखनऊ, 14 अप्रैल 2026 | भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान समाज सुधारक एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर जी की 135वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा इंदिरा नगर स्थित ट्रस्ट कार्यालय में “श्रद्धापूर्ण पुष्पांजलि” कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के अंतर्गत हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी डॉ. हर्ष वर्धन अग्रवाल, न्यासी डॉ. रूपल अग्रवाल एवं ट्रस्ट के स्वयंसेवकों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।
इस अवसर पर प्रबंध न्यासी डॉ. हर्ष वर्धन अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, “बाबा साहब का जीवन संघर्ष, समर्पण और अदम्य साहस की एक ऐसी अमर गाथा है, जो युगों-युगों तक समाज को प्रेरित करती रहेगी । उन्होंने अपने असाधारण ज्ञान, दृढ़ इच्छाशक्ति और अटूट संकल्प के बल पर समाज के वंचित, शोषित और उपेक्षित वर्गों को न्याय, समानता और सम्मान दिलाने के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया ।
डॉ. भीमराव अंबेडकर ने केवल भारतीय संविधान का निर्माण ही नहीं किया, बल्कि उन्होंने करोड़ों लोगों के जीवन में आशा, आत्मविश्वास और अधिकारों के प्रति जागरूकता की नई ज्योति प्रज्वलित की । उनका प्रेरणादायक संदेश — “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” — आज भी प्रत्येक नागरिक के लिए प्रगति और आत्मसम्मान का मूलमंत्र है ।
बाबा साहब की दूरदर्शी सोच, समतामूलक विचारधारा और सशक्त नीतियों ने भारत को एक सुदृढ़, लोकतांत्रिक और न्यायपूर्ण राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में ऐतिहासिक योगदान दिया है । उनके आदर्श आज भी हमें एक समावेशी और प्रगतिशील समाज की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं ।
आज उनकी जन्म जयंती के इस पावन अवसर पर हम सभी को यह दृढ़ संकल्प लेना चाहिए कि हम उनके बताए मार्ग पर चलते हुए एक ऐसे समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएँगे, जहाँ समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व केवल शब्द न होकर जीवन का आधार बनें । हम यह सुनिश्चित करें कि हर व्यक्ति को शिक्षा, न्याय और अवसरों तक समान पहुँच मिले, तभी बाबा साहब के सपनों का सशक्त और समृद्ध भारत साकार हो सकेगा ।”
#DrBRAmbedkar #AmbedkarJayanti #BabasahebAmbedkar #Ambedkar135 #SocialJustice #EqualityForAll #IndianConstitution #ConstitutionMaker #BharatRatna #Inspiration #DalitEmpowerment #EducateOrganizeAgitate #Samta #Nyay #SocialWork #CommunityService
#NarendraModi #PMOIndia
#YogiAdityanath #UPCM
#HelpUTrust #HelpUEducationalandCharitableTrust
#KiranAgarwal #DrRupalAgarwal #HarshVardhanAgarwal
helputrust.org