मंडी-मनाली हाईवे पर दिनदहाड़े ठगी का खेल चल रहा है। हाई विजिबिलिटी वेस्ट पहने कुछ लोग खुद को ट्रैफिक कंट्रोल बताकर प्राइवेट गाड़ियों को रोक रहे हैं और ३०० रुपये वसूल कर रहे हैं।
रसीद पर लिखा है रेडियम रिफ्लेक्टर का, लेकिन उसमें "Recived" और "Firstad Box" जैसे गलत स्पेलिंग हैं। ये कमर्शियल ट्रकों के लिए नहीं, आम पर्यटकों और प्राइवेट कारों से लूट है।
हिमाचल पुलिस को तुरंत इस रैकेट की जांच करनी चाहिए। पर्यटकों की लूट से राज्य की छवि खराब हो रही है। सख्त एक्शन लो, वरना ये दिनदहाड़े लूट जारी रहेगी।