गुरुग्राम के सिधरवाली (मानेसर) में Signature Global (India) Limited के प्रोजेक्ट “City of Colours NH-8” पर भारी लापरवाही से 7 मजदूरों की मौत और कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
9 मार्च 2026 की शाम लगभग 9 बजे निर्माण स्थल पर मिट्टी गिरने से मजदूर दब गए। आश्चर्य की बात यह है कि पास में Raman Munjal Hospital होने के बावजूद घायलों को हरियाणा के बजाय राजस्थान के भिवाड़ी स्थित Geetanjali Hospital ले जाया गया, जहाँ 7 मजदूरों को मृत घोषित कर दिया गया।
अब सबसे चिंताजनक बात यह है कि बिल्डर द्वारा किसी को भी साइट के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही, जिससे पूरे मामले को छिपाने की आशंका और गंभीर हो गई है।
शायद पुलिस की साँठ-गाँठ से डेड बाडी को कहीं डंप करके अपराध को छिपाने की कोशिश की जा रही थी लेकिन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (केकेसी)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस श्री रमेश कुमार यादव और साथियों की सक्रियता के कारण मामला दब नहीं सका और 10 मार्च को शवों को गुरुग्राम सिविल लाइंस स्थित सिविल हॉस्पिटल की मोर्चरी में लाया गया।
@kkc_india की माँग:
• बिल्डर व अन्य दोषियों पर तुरंत आपराधिक मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी हो
• प्रत्येक पीड़ित परिवार को ₹5 करोड़ मुआवज़ा दिया जाए
• सभी निर्माण स्थलों की तत्काल सुरक्षा ऑडिट हो
@INCHaryana @INCIndia @PTI_News @AHindinews @NayabSainiBJP @anilvijminister
@DGPHaryana @gurgaonpolice @DC_Gurugram @RaoNarenderINC
@RameshYadavINC
Vice Chairman, KKC