उत्तर प्रदेश के मेरठ में शिव चौक स्थित टेम्पटेशन कन्फेक्शनरी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दुकान की छत की सीलिंग में एक विशाल अजगर दिखाई दिया। करीब 8 फीट लंबा अजगर काफी देर से सीलिंग के अंदर छिपा हुआ था।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम अजगर को सुरक्षित अपने साथ ले गई।
#Meerut #PythonRescue #WildlifeRescue #ForestDepartment #Report1Bharat