#NoLimit
सड़कें शहर की आर्टरीज़ होती हैं. शहर चलता रहे, इसके लिए ज़रूरी है आर्टरीज़ ब्लॉक न हो. आर्टरीज़ ब्लॉक हुआ तो समझिए शहर में जीवन पर संकट आ गया. इसीलिए ट्रैफिक के क़ानून बनते हैं, ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाते हैं, ट्रैफिक पुलिस लगाई जाती है. लेकिन दिल्ली से सटे ग़ाज़ियाबाद में इस आर्टरीज़ को ही ब्लॉक कर दिया गया.
'इंडियन ऑयल हेरिटेज रन' यह प्रयोग कैसा था, इस पर कुछ नहीं कहना. लेकिन शहर के एक हिस्से राजनगर एक्सटेंशन में एक रास्ता छोड़कर शेष सभी रास्ते बंद कर दिए गए. रात में दौड़ कराने का प्रयोग कैसा रहा, यह नहीं पता. लेकिन दफ्तर से घर आना दुश्वार हो गया. जो दूरी 10 मिनट में तय होती थी, वही दूरी तय करने में डेढ़ घंटे लग गए. बाकी सब बढ़िया है!