Team SPS Baghel
आज माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल जी ने “इंस्टीट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स” द्वारा आयोजित गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता कर उद्योग जगत, नीति निर्माताओं एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य प्रतिनिधियों को संबोधित किया।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल सुरिंदर नाथ जी, अध्यक्ष – IOD, श्री मनोज के. राउत जी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं महासचिव – IOD, श्री देश दीपक वर्मा जी, आईएएस (सेवानिवृत्त), प्रधान सलाहकार – IOD एवं पूर्व महासचिव, राज्यसभा, तथा श्री प्रदीप चतुर्वेदी जी, उपाध्यक्ष – IOD सहित देश-विदेश से पधारे विशिष्ट अतिथिगण उपस्थित रहे।
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की अग्रणी संस्थाओं को “गोल्डन पीकॉक अवॉर्ड्स 2026” से सम्मानित किया गया, जिनमें इंडियन बैंक (बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र), एलटीएम लिमिटेड (आईटी सेक्टर), कॉमविवा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (टेलीकम्युनिकेशन), टाटा मोटर्स लिमिटेड (ऑटोमोबाइल), एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (कंस्ट्रक्शन), श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट), लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (इंजीनियरिंग) तथा भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ऑयल रिफाइनिंग) प्रमुख रहे।
इस अवसर पर प्रो. बघेल जी ने “गोल्डन पीकॉक अवॉर्ड्स 2026” से सम्मानित सभी संस्थानों एवं संगठनों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि व्यावसायिक उत्कृष्टता का वास्तविक अर्थ केवल आर्थिक प्रगति नहीं, बल्कि नैतिक नेतृत्व, पारदर्शिता, नवाचार, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सतत विकास है।
उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में “विकसित भारत 2047” का संकल्प देश को आत्मनिर्भर, समावेशी एवं तकनीकी रूप से सशक्त राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ा रहा है। साथ ही उन्होंने ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी, डिजिटलीकरण एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से गांव, किसान, पशुपालक एवं युवाओं को सशक्त बनाने पर बल दिया।