आज नई दिल्ली स्थित इस्कॉन मंदिर में 'रासा' संग्रहालय के उद्घाटन के अवसर पर सहभागी हुआ।
लगभग 13,500 वर्ग फुट में विकसित "Rasa – An Ocean of Nectar (रस: अमृत का सागर)" भारतीय आध्यात्मिक परंपरा और भक्ति संस्कृति को आधुनिक माध्यमों से प्रस्तुत करने का अत्यंत सराहनीय प्रयास है। इस अद्भुत पहल के लिए इस्कॉन मंदिर एवं इसके समर्पित आयोजकों को हार्दिक बधाई।
इस्कॉन देश और दुनिया में भारतीय संस्कृति, श्रीकृष्ण भक्ति, सेवा और मानव कल्याण के कार्यों के माध्यम से आध्यात्मिक चेतना का विस्तार कर रहा है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'विरासत से विकास' के संकल्प के अनुरूप, ऐसे प्रयास हमारी सांस्कृतिक धरोहर को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
जय श्री कृष्ण!