वन्य क्षेत्र में जंगली हाथियों को पटरी से दूर रखने के लिये रेलवे ने मधुमक्खियों की आवाज का अभिनव प्रयोग किया है।
पटरियों के पास लाउडस्पीकर से मधुमक्खियों की आवाज निकाली जाती है, जिससे हाथी पटरी से दूर रहते हैं। इससे हाथियों की सुरक्षा के साथ ही यात्रियों को भी सुविधा हुई है।