भारतीय रेलवे की कड़वी हकीकत 👇
भारत में अगर एक शहर से दूसरे शहर जाना हो, तो सबसे पहली लड़ाई होती है कन्फर्म टिकट की। बिना 10–15 दिन पहले प्लान किए , सफर लगभग नामुमकिन है।
तत्काल टिकट तो मज़ाक बन चुका है - बुकिंग खुलते ही सेकंडों में सोल्ड आउट।
अब अगर किसी को इमरजेंसी में जाना पड़े तो क्या करे? मजबूरी में लोग जनरल कोच में चढ़ते हैं , जहाँ 100 लोगों की जगह 400–500 लोग ठूंसे जाते हैं। बैठना तो दूर , सांस लेने की जगह तक नहीं होती।
गर्मी, धक्का-मुक्की , बच्चों और बुज़ुर्गों की हालत सब कुछ भगवान भरोसे।
सवाल सीधा है 👇
क्या ये हालात सरकारों और रेल मंत्रियों को दिखाई नहीं देते?
क्या आम आदमी का सफर इतना भी सम्मान के लायक नहीं है?
कब तक लोग जानवरों की तरह डिब्बों में ठूंसे जाते रहेंगे?
कब बढ़ेंगी जनरल और स्लीपर कोच की संख्या?
कब सिर्फ VIP नहीं , आम यात्री भी सिस्टम की प्राथमिकता बनेगा?
ये सुविधा नहीं , बुनियादी जरूरत है।
और इस हालात से मुक्ति अब सवाल नहीं , मजबूरी बन चुकी है।