आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना की महत्वपूर्ण उपलब्धियों एवं विभिन्न कांडों में की गई कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए डॉ. मानवजीत सिंह ढिल्लों, पुलिस उप-महानिरीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना।
#EconomicOffencesUnit#BiharPolice#CyberCrime#ExamFraud@EOU_BIHAR
12 जून 2026 को गृह विभाग में वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में अन्य अधिकारियों व कर्मियों को बालश्रम के विरुद्ध जागरूकता फैलाने तथा बालश्रम मुक्त राष्ट्र निर्माण हेतु ईमानदारी, संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई।
#WorldDayAgainstChildLabour
दिनांक-12-6-2026 को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर कारा एवं सुधार सेवाएँ निरीक्षणालय,गृह विभाग (कारा)एवं राज्य की विभिन्न काराओं में शपथ- ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया l #WorldDayAgainstChildLabour#ChildRights
शपथ- ग्रहण कार्यक्रम में पादाधिकारिओं एवं कर्मियों द्वारा समाज में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता हेतु प्रयास करने एवं राज्य को बाल श्रम मुक्त राष्ट्र बनाने हेतु शपथ लिया गया l
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस
इस अवसर पर हम सभी यह संकल्प लें कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानपूर्ण बचपन का अधिकार मिले। आइए, हम सभी मिलकर ऐसे समाज का निर्माण करें जहाँ कोई बच्चा श्रम न करे और हर बच्चा विद्यालय जाए
#WorldDayAgainstChildLabour#ChildRights
10.06.2026 को पंचरुखिया थाना क्षेत्र, सदाहपुरा राइस मिल के पास गोलीकांड का पटना पुलिस द्वारा 08 घंटे में खुलासा। तकनीकी व मानवीय सूचना पर त्वरित कार्रवाई कर अभियुक्त गिरफ्तार। 01 देशी पिस्तौल, 02 कारतूस, 01 मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद।
#BiharPolice#HainTaiyaarHum#CrimeControl
#PatnaPolice की सफल कार्रवाई
बिहटा थाना क्षेत्र में हुई डकैती कांड का सफल उद्भेदन करते हुए पुलिस ने कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 01 देशी पिस्टल, 01 देशी कट्टा, 07 जिंदा कारतूस,₹20,000 नगद,07 मोबाइल एवं 01 वाहन बरामद किया गया।
#BiharPolice#PatnaPolice
पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र में अपहरण की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद किया गया। मामले में संलिप्त 04 अपराधियों को घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार के साथ गिरफ्तार किया गया
#PatnaPolice#BiharPolice#PoliceAction#CrimeControl@IPRDBihar
ACCOUNT TAKEOVER FRAUD से सावधान!
फर्जी लिंक, OTP, APK फ़ाइल या पासवर्ड साझा करने की गलती से साइबर अपराधी आपके सोशल मीडिया, ई-मेल या बैंकिंग अकाउंट पर कब्ज़ा कर सकते हैं।
OTP और पासवर्ड किसी से साझा न करें।
#CyberSafety#AccountTakeoverFraud#CyberAwareness@CCSU_BIHAR
जिला अग्निशमन पदाधिकारी अमन कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़े अस्पतालों/होटलों का अग्नि सुरक्षा ऑडिट एवं निरीक्षण किया गया। आवश्यक कमियों के निष्पादन हेतु संबंधित संस्थानों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। निर्धारित अवधि में अनुपालन नहीं करने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ERSS) द्वारा किलकारी भवन में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बच्चों को डायल 112 की आपातकालीन सेवाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
सुरक्षा के प्रति जागरूकता ही सशक्त एवं सुरक्षित समाज की आधारशिला है।
#BiharHomeDept#ERSS#Dial112
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET-2026 पुनर्परीक्षा (दिनांक 21.06.2026) के संबंध में आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना द्वारा एडवाइजरी जारी।
#EOUBihar#BiharPolice#NEET2026#ExamAlert
महान स्वतंत्रता सेनानी, आदिवासी अस्मिता के प्रतीक एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि ।
#BirsaMunda#भगवान_बिरसा_मुंडा
दिनांक 09.05.2026 की रात्रि में वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटु पासवान की हत्या अज्ञात अपराधियों द्वारा कर दी गई थी। घटना के बारे में जनकारी देते श्री प्रवीण कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महनार, वैशाली।
#BiharPolice#VaishaliPolice@IPRDBihar@SpVaishali
📢 जनहित में सूचना
(CSBC) द्वारा विज्ञापन सं० 03/2025 के अंतर्गत उत्पाद सिपाही, चलंत दस्ता सिपाही एवं जेल वार्डन के पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन राज्य के विभिन्न जिलों के परीक्षा केंद्रों पर दिनांक 14.06.2026 एवं 17.06.2026 को किया जाना निर्धारित है।
#EOUBihar#CSBC